रानीखेत: क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसा नेगी हंसा नेगी को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पास, भाजपा के मंडल अध्यक्षों का निर्णय

रानीखेत: क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसा नेगी हंसा नेगी को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पास, भाजपा के मंडल अध्यक्षों का निर्णय

सल्ट के विधायक महेश जीना और तल्ला सल्ट क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसा नेगी के बीच चल रहे विवाद के बीच बृहस्पतिवार को रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के पांचों भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें हंसा नेगी की गतिविधियों को पार्टी विरोधी बताया। उन पर विधायक की गरिमा और संगठन की अनुशासनहीनता को भंग करने का आरोप लगाया गया। सर्वसम्मति से हंसा को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पास किया गया। प्रस्ताव को जिलाध्यक्ष और प्रांतीय तथा राष्ट्रीय हाईकमान को भेजने का निर्णय लिया गया।

विधायक जीना और क्षेत्र पंचायत सदस्य नेगी के बीच चल रहा विरोध इन दिनों सुर्खियों में है। एक सप्ताह में ही विधायक की ओर से हंसा नेगी के खिलाफ भतरौंजखान थाने में दो केस दर्ज कराए गए हैं। संगठन में भी इस मामले को लेकर चर्चाओं को लेकर असहजता का भाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार को पांचों मंडलों के अध्यक्षों ने बैठक कर हंसा नेगी पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें पार्टी से बाहर करने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में चित्रकूट मंडल के कैलाश चंद लखेड़ा, स्याल्दे के कुंदनलाल, मानिला के नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, दान सिंह आदि थे। इधर, जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ने बताया कि इस तरह का प्रस्ताव पारित करने की उन्हें सूचना दी गई है। मंडल स्तर के पदाधिकारी को इस तरह की कार्यवाही करने का पूरा अधिकार है बाकि पार्टी हाईकमान को अवगत कराया गया है।

पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं। युवा मोर्चा का जिला महामंत्री रहा हूं। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ चुका हूुं। जो लोग निष्कासन का दावा कर रहे हैं उन्हें मेरे निष्कासन का अधिकार ही नहीं है। ये लोग बेवजह कुछ लोगों के दबाव में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।
-हंसा नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य

और पढ़े  देहरादून: बाल अधिकार आयोग के रिकॉर्ड में हेराफेरी, कार्रवाई से बचने को गायब किए उपस्थिति रजिस्टर के पन्ने
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…