देहरादून- कई जिलों के आबकारी अधिकारियों समेत 14 का हुआ तबादला, पढ़ें किसे कहां मिली तैनाती

Spread the love

देहरादून- कई जिलों के आबकारी अधिकारियों समेत 14 का हुआ तबादला, पढ़ें किसे कहां मिली तैनाती

आबकारी विभाग में एक उप आयुक्त और छह जिला आबकारी अधिकारियों समेत 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मुख्यालय में उप आबकारी आयुक्त विवेक सोनकिया का तबादला ऊधम सिंह नगर व नैनीताल परिक्षेत्र में किया गया है। उत्तरकाशी के जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार को कुमाऊं मंडल में सहायक आबकारी आयुक्त नियुक्त किया गया है। दोनों को उच्च न्यायालय में आबकारी विभाग के खिलाफ दाखिल मुकदमों में पैरवी व विभाग की ओर से शपथपत्र दाखिल किए जाने वाले सभी कार्य भी देखने होंगे।

देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिंह चौहान को उत्तरकाशी का, टिहरी के जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला को देहरादून का, रुद्रप्रयाग के जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मण सिंह को टिहरी का, बागेश्वर की जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा को नैनीताल का, नैनीताल के जिला आबकारी अधिकारी नाथूराम जोशी को ऊधमसिंह नगर का, जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार के सहायक आबकारी आयुक्त रमेश चंद्र बंगवाल को रुद्रप्रयाग का, कुमाऊं मंडल के संबद्ध कार्यालय संयुक्त आबकारी आयुक्त हरीश चंद्र कुमार को बागेश्वर का और पिथौरागढ़ के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी हरीश जोशी को पूर्णत: जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा देहरादून मुख्यालय में तैनात सहायक आबकारी आयुक्त राजेंद्र लाल को जनपदीय प्रवर्तन दल हरिद्वार में शामिल किया गया है। सहायक आबकारी आयुक्त दीपाली शाह को जनपदीय प्रवर्तन ऊधमसिंह नगर में तैनात किया गया है। आयुक्त मुख्यालय से संबद्ध सहायक आबकारी आयुक्त रेखा जुयाल को सहायक आबकारी आयुक्त के रूप में मुख्यालय देहरादून में तैनाती दी गई है।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता को आदेश का पालन करने के निर्देश, उत्तरकाशी में टेंडर का मामला

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *