चुनाव आयोग: राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव आयोग ने किया चुनाव का एलान, 3 सितंबर को होगा मतदान

Spread the love

चुनाव आयोग: राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव आयोग ने किया चुनाव का एलान, 3 सितंबर को होगा मतदान

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि नौ राज्यों की खाली हुई 12 राज्यसभा सीटों के लिए तीन सितंबर को चुनाव होगा। केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत मौजूदा सदस्यों के लोकसभा सांसद के तौर पर निर्वाचित होने के बाद राज्यसभा की 10 सीटें खाली हो गई थीं।

तेलंगाना और ओडिशा में राज्यसभा की दो सीट के लिए उपचुनाव भी होगा। तेलंगाना में हाल में के. केशव राव ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था] जबकि बीजू जनता दल (बीजद) की सांसद ममता मोहंता ने राज्यसभा सीट और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

इसके अलावा लोकसभा चुनाव जीतने वाले अन्य राज्यसभा सदस्यों में कामाख्या प्रसाद तासा (भारतीय जनता पार्टी), मीसा भारती (राष्ट्रीय जनता दस), विवेक ठाकुर (भाजपा), दीपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस), उदयनराजे भोसले (भाजपा), के सी वेणुगोपाल (कांग्रेस) और बिप्लब कुमार देब (भाजपा) शामिल हैं।

आयोग ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 14 अगस्त को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। प्रत्येक राज्यसभा सीट के लिए तीन सितंबर को अलग-अलग चुनाव होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  US-Iran War: 'अगर सुरक्षित रहना चाहते हो तो हमारे क्षेत्र से निकल जाओ', अमेरिकी हमले के बाद ईरान की खुली धमकी
  • Related Posts

    गुजरात राज्यसभा चुनाव: चारों सीटों पर निर्विरोध जीते भाजपा उम्मीदवार, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveगुजरात की चार राज्यसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से निर्विरोध घोषित किया गया है। इसलिए अब 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव गुजरात…


    Spread the love

    ओमान तट के पास एमटी जलवीर के इंजन रूम में लगी आग, सुरक्षित बचाए गए सभी भारतीय नाविक

    Spread the love

    Spread the loveओमान के तट के पास गुरुवार को एमटी जलवीर टैंकर के इंजन रूम में आग लगने की घटना सामने आई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जहाज से धुआं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *