देहरादून: दिल्ली से घूमने आए 3 युवक सहस्रधारा में बहे,2 के शव बरामद, 1 को बचाया

Spread the love

देहरादून: दिल्ली से घूमने आए 3 युवक सहस्रधारा में बहे,2 के शव बरामद, 1 को बचाया

दिल्ली से सहस्रधारा घूमने आए तीन युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। एक को नदी तट पर मौजूद लोगों ने बचा लिया, जबकि दो युवकों के शव बरामद हो गए। घायल अवस्था में बचाए गए युवक का कोरोनेशन अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से ये युवक 10-12 साथियों के साथ कांवड़ लेने के लिए निकले थे। इससे पहले सभी बृहस्पतिवार दोपहर सहस्रधारा नहाने के लिए पहुंच गए। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया, कंट्रोल रूम पर सहस्रधारा में तीन युवकों के बहने की सूचना मिली थी। इस पर वहां पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ के जवान पहुंचे।

संयुक्त टीम ने युवकों की तलाश की तो करीब 400 मीटर दूर दो युवकों के शव मिल गए, जबकि तीसरे युवक को नदी तट पर मौजूद लोगों ने निकाल लिया। मृतकों की पहचान इंद्रपाल (35), निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली और भूपिंदर राणा निवासी अमर विहार सुल्तानपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है, जबकि घायल का नाम मनोज निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली है।


Spread the love
और पढ़े  कांप गई धरती- उत्तराखंड में 2 जगह कांपी धरती, उत्तरकाशी में लगे 4.2 के झटके, टिहरी में 2.0 रही तीव्रता
  • Related Posts

    चमोली सुरंग हादसा-: लापता 2 श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू जारी, मृतक परिजनों के लिए 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता दो श्रमिकों की तलाश और बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल…


    Spread the love

    चमोली- बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम NH भी ठप, सैकड़ों यात्री फंसे

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ हाईवे चमोली बाजार के समीप बाजपुर में अवरूद्ध हो गया है। हाईावे पर चट्टान से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। यहां रह रहकर चट्टान से भूस्खलन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *