लालकुआँ- बढ़़ते अवैध नशे को लेकर सीओ को सौपा ज्ञापन।

Spread the love

लालकुआँ- बढ़़ते अवैध नशे को लेकर सीओ को सौपा ज्ञापन।

लालकुआँ नगर और बिन्दुखत्ता क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण ईलाकों में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और नशे के फल फूल रहे अवैध धंधे पर पूरी तरह से अंकुश लगाने की मांग को लेकर आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के कार्यालय पर पहुँचकर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता को ज्ञापन सौपा।जिसमें उन्होंने अवैध नशे के कारोबार पर तत्काल प्रतिबंध लगने की मांग की।और साथी ही चेतावनी दी कि अगर 15 दिन के भीतर अवैध नशे के कारोबार पर रोक नही लगी तो काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन को बाध्य होगें जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
बताते चले कि लालकुआँ नगर और बिन्दुखत्ता क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर आज नगर काग्रेंस अध्यक्ष भुवन पाड़े के नेतृत्व में युवा काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता को ज्ञापन सौंपा। वही दिए गए ज्ञापन में काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लालकुआँ नगर और बिन्दुखत्ता क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में नशे का धंधा निरतंर बढ़ रहा है जिसे युवाओं के नशे का आदी होने से उनके परिवार बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते अवैध नशे के कारण क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है तथा आए दिन चोरी,सड़क एक्सीडेंट तथा मारपीट जैसी घटनाएं बढने से व्यापारी और अन्य नागरिक परेशान है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयास भी नशे के अवैध धंधे पर पूरी तरह से अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपराधी बनने से बचाने के लिए क्षेत्र में नशे से संबंधित सामग्री बेच रहे अवैध कारोबारियों पर नकेल कसना जरूरी है। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता से नशा कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश देने की मांग की। जिसपर पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने अवैध नशे के कारोबार पर जल्द ही बड़ी कार्यवाही का करने का आश्वासन काग्रेंस कार्यकर्ताओं को दिया है। इधर ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से नगर काग्रेंस अध्यक्ष भुवन पाड़े, युवा नेता गोविन्द दानू,अमित बोरा, चन्दन बोरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़े  जौलीग्रांट- बड़ासी ग्रांट में हाथी ने महिला पर किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    चमोली टनल भूस्खलन- गले तक पानी और मलबे से भर गई आधी टनल, नीले ड्रमों के सहारे जवान रेस्क्यू में जुटे

    Spread the love

    Spread the loveअलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) में जिस स्थान पर मजदूर काम कर रहे थे, वहां से करीब 150 मीटर दूर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *