भारत बनाम श्रीलंका- भारत ने श्रीलंका को हराया, 3-0 से जीत ली सीरीज

भारत बनाम श्रीलंका- भारत ने श्रीलंका को हराया, 3-0 से जीत ली सीरीज

भारत ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार जीत दर्ज की। भारत ने यह मुकाबला सुपर ओवर में जीता। इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज पर भी 3-0 से कब्जा जमा लिया। गौतम गंभीर का कार्यकाल शुरू होने के बाद यह भारत की पहली जीत है।

पल्लेकल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाए। इस तरह यह मुकाबला टाई हो गया और सुपर ओवर में पहुंच गया।

सुपर ओवर का रोमांच

श्रीलंका की पारी
पहले बल्लेबाजी के लिए श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस और कुसल परेरा आए। वहीं, भारत की तरफ से कप्तान ने वाशिंगटन सुंदर को गेंद थमाई।
सुंदर ने ओवर की शुरुआत वाइड के साथ की और स्कोर 1/0 हो गया।
पहली गेंद पर मेंडिस ने एक रन निकाला और स्कोर 2/0 हो गया।
दूसरी गेंद पर सुंदर ने परेरा को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया और स्कोर 2/1 हो गया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए पथुम निसांका आए।
तीसरी गेंद पर भी सुंदर ने विकेट चटकाया। उन्होंने निसांका को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। इस तरह श्रीलंका का स्कोर 2/2 हो गया और भारत को सिर्फ तीन रन का लक्ष्य मिला।

भारत की पारी
सुपर ओवर में मिले तीन रनों के लक्ष्य का पीछा करने भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल उतरे।
पहली गेंद महीश तीक्षणा ने फेंकी जिस पर सूर्यकुमार यादव ने जोरदार चौका मारा और मैच जीत लिया।

और पढ़े  राइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारतीय टीम में बदलाव! पाटीदार बाहर, इन्हें मिला मौका, रिंकू को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • Related Posts

    IND vs NZ-: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे, बिना एक भी गेंद डाले रद्द, सीरीज में आगे भारत

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे मुकाबला नहीं हो सका। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच…

    क्रिकेट स्कॉटलैंड का बड़ा फैसला: अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा, क्या है कारण?

    क्रिकेट की दुनिया में पिछले पांच साल में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्रिकेट स्कॉटलैंड के…