हल्द्वानी- नुमाइश में मचाया था जम कर आतंक, ITI गैंग के साथ मिलकर चलाई थी तलवारें, गैंगस्टर समेत 2 अपराधी हुए गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी- नुमाइश में मचाया था जम कर आतंक, ITI गैंग के साथ मिलकर चलाई थी तलवारें, गैंगस्टर समेत 2 अपराधी हुए गिरफ्तार

पुलिस और एसओजी ने हल्द्वानी नुमाइश में तलवार चलाकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने के दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित ऊधमसिंह नगर के रहने वाले हैं। जिसमें एक गैंगस्टर और दूसरा किच्छा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम दिया है।

शनिवार को एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन में बताया कि 20 जुलाई को एमबी इंटर कॉलेज में नुमाइश के दौरान आईटीआई गैंग ने जमकर अराजकता की। वाहन पार्किंग को लेकर कार सवारों के ऊपर जानलेवा हमला किया था। एक युवक के सिर पर तलवार मार दी थी। हमले के बाद आरोपित फरार हो गए थे। इस मामले में आईटीआई गैंग के सरगना देवेंद्र बिष्ट और कमल को गिरफ्तार कर लिया था। बाकी फरार आरोपितों की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को पुलिस और एसओजी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम ग्राम अंजनियां फार्म थाना, पुलभट्टा निवासी सिमरनदीप सिंह व लालपुर किच्छा निवासी आशुतोष भंडारी बताया।

बताया कि इनकी दोस्ती हल्द्वानी जेल में देवेंद्र बिष्ट से हुई थी। युवक पर तलवार से हमला करने के बाद दोनों कार से फरार हो गए थे। आरोपित सिमरनदीप पुलभट्टा थाने का गैंगस्टर है और आशुतोष किच्छा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। दोनों पर किच्छा व पंतनगर थाने में 15-15 मुकदमे दर्ज हैं। प्रेसवार्ता में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम हरबंस सिंह, सीओ नितिन लोहनी व टीम में एसएसआई महेंद्र प्रसाद, मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी, एसओजी इंचार्ज संजीत राठौर, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, हेमंत लुंठी, कांस्टेबल बंशीधर जोशी, चंदन नेगी, राजेश बिष्ट, अरविंद शामिल रहे।

और पढ़े  पाताल भुवनेश्वर घूमने आई हरियाणा की नाबालिग किशोरी से टैक्सी चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, जानें..

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग: बारिश से 3 जगह हाईवे बंद, ट्रक फंसा, सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर मलबा हटाने में जुटीं मशीनें

    Spread the love

    Spread the loveलगातार बारिश के बीच सोमवार सुबह जिले में तीन स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बाधित हो गए। सिरोहबगड़ में मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया,…


    Spread the love

    देहरादून- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले CM धामी: कहा- पूर्वोत्तर की तर्ज पर उत्तराखंड को मिले ऊर्जा परियोजनाओं में वित्तीय सहायता

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर उत्तराखंड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत परियोजनाओं, पम्प स्टोरेज परियोजनाओं, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम व पिटकुल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *