अयोध्या से निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास महासचिव नंदराम दास और सत्यदेव दास का हुआ स्वागत सम्मान, कहा कुम्भ में मिलेगी बेहतर सुविधा।

Spread the love

अयोध्या से निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास महासचिव नंदराम दास और सत्यदेव दास का हुआ स्वागत सम्मान, कहा कुम्भ में मिलेगी बेहतर सुविधा।

प्रयागराज कुंभ मेला 2025 में 6 करोड़ भक्त स्नान स्नान करेंगे। अभी तक मेला में शाही स्नान की तिथियां तय नहीं हुई हैं। यह बात निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास ने कही। कुंभ मेला की बैठक में शामिल होने के बाद अयोध्या लौटने पर हनुमानगढ़ी स्थित महंत ज्ञानदास के आश्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। नासिक, हरिद्वार और उज्जैन कुंभ मेला क्षेत्र में भी निर्वाणी अखाड़ा के भव्य भवन बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा- प्रयागराज स्थित निर्वाणी अखाड़ा का गंगा भवन भव्य होगा। वह अभी तक 16 कमरे का है, वह जल्द ही 100 भव्य कमरों का होगा। इसी तरह नासिक, हरिद्वार और उज्जैन कुंभ मेला क्षेत्र में भी निर्वाणी अखाड़ा के भव्य भवन बनाए जाएंगे। इस प्रयाग प्रयागराज के घाटों तक संतों-भक्तों के पहुंचने, रहने और बिजली आदि की बेहतर व्यवस्था हो,

यह हम सभी की मांग है। संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने कहा कि निर्वाणी, निर्मोही और दिंगबर अखाड़ा के कुल 1100 खालसे हैं। इनके लिए जमीन की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं को दिलाने का काम अखाड़ा का है। श्री महंत मुरली दास के महासचिव के रूप में महंत सत्यदेव दास और महंत नंदराम दास इस व्यवस्था को और बेहतर ढंग से करेंगे। इससे पहले अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत ज्ञानदास के उत्तराधिकारी महंत सजय दास की अगुवाई में श्रीमहंत मुरली दास, महासचिव सत्यदेव दास और नंदराम दास को फूलो की माला और रामनामा ओढ़ाकर स्वागत किया। स्वागत करने वाले अन्य प्रमुख लोगों ने गद्दीनशीन महंत प्रेमदास के उत्तराधिकारी डाक्टर महेश दास, महंत माधव दास, हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास और राजेश पहलवान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- योगमय हुआ उत्तर प्रदेश, राज्यपाल ने राजभवन, CM योगी ने झांसी में किया अभ्यास
  • Related Posts

    जीत का जश्न बना रही थी महिला, पड़ोसी ने 911 पर किया फोन; अमेरिकी पुलिस ने घर में घुसते ही चलाई गोली

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के लॉस एंजिलिस में एक महिला की खुशी का जश्न कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गया। 911 पर एक पड़ोसी की शिकायत के बाद मौके…


    Spread the love

    PMO को भेजी राममंदिर चंदा विवाद की गोपनीय जांच रिपोर्ट,केंद्र सरकार ने किया था ट्रस्ट का गठन

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा राशि से जुड़े गबन और अनियमितताओं के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक जांच पूरी हो चुकी है। इस जांच की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *