उत्तराखंड : राज्य में 24 घंटे में मिले 109 नए मामले, 2 की मौत, अब 1864 पहुंचे एक्टिव केस .

Spread the love

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 109 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दो मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 108 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, एक्टिव केस की संख्या घटकर 1900 से कम हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 21082 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर में एक, चमोली में चार, चंपावत में एक, देहरादून में 49, हरिद्वार में नौ, नैनीताल में 13, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में 12, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में दो, ऊधमसिंह नगर में पांच और उत्तरकाशी में छह मामले सामने आए हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 40 हजार 488 हो गई है। इनमें से तीन लाख 25 हजार 361 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1864 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7327 लोगों की जान जा चुकी है।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ धाम- धाम में चलाया गया सुरक्षा अभियान, संभावित खतरे से निपटने की तैयारी
  • Related Posts

     देहरादून: सोमनाथ में PM के रोड शो में छाया दून का डमरू मंडल, प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींचा

    Spread the love

    Spread the loveसोमनाथ अमृत महोत्सव में सोमवार को दून का भैरवनाथ डमरू मंडल छाया रहा। दून के डमरू मंडल ने न सिर्फ प्रस्तुति से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया…


    Spread the love

    ऋषिकेश- तीर्थनगरी में 2100 से ज्यादा की बधाई नहीं ले सकेंगे किन्नर, मुंह मांगा पैसा मांगने पर था विवाद

    Spread the love

    Spread the loveनगर निगम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। तीर्थनगरी में अब शादी ब्याह, बालक के जन्म और अन्य त्योहारों पर किन्नर 2100…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *