हल्द्वानी- पुलों पर भी खतरा: हल्द्वानी-देहरादून हाईवे पर बना पुल कभी भी ढह सकता है,पिलर हुए क्षतिग्रस्त

Spread the love

हल्द्वानी- पुलों पर भी खतरा: हल्द्वानी-देहरादून हाईवे पर बना पुल कभी भी ढह सकता है,पिलर हुए क्षतिग्रस्त

उत्तराखंड में 4 दिन से लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले, गधेरे उफान पर हैं। वहीं, कई पुलों पर भी खतरा पैदा हो गया है। रविवार को हल्द्वानी-देहरादून स्टेट हाईवे पर चकलुवा के पास बने पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। पानी के तेज बहाव ने पुल के दोनों पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में यह पुल कभी भी ढह सकता है।

शनिवार को हुई बारिश से भी कई जगह पुल टूटे
रामनगर -भतरौंजखान मार्ग पर मोहान स्थित पन्याली नाले में आए तेज बहाव के कारण इस पर बना पुल टूट गया। इससे भतरौंजखान, भिकियासैंण, रानीखेत के लिए आवाजाही बंद हो गई है। राहगीरों को चिमटाखाल, हरड़ा मार्ग से भेजा रहा है।

वहीं, पिथौरागढ़ जिले में दारमा घाटी के माइग्रेशन ग्राम बोन को जोड़ने के लिए च्युति गधेरे में बना पुल भी बारिश की भेंट चढ़ गया है। इसके चलते गांव के 30 परिवारों का संपर्क मुख्य सड़क से कट गया है। तीजम और वतन तोक को जोड़ने वाला लकड़ी का पैदल पुल बह गया है। इससे 18 परिवारों का संपर्क कट गया है। उधर, चीन सीमा को जोड़ने वाला कैलाश मार्ग पर स्थित बैली ब्रिज भी खतरे की जद में है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- सोमवती अमावस्या, हर की पैड़ी में गंगा स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Related Posts

    देहरादून- चुनावी पिच पर छोटी टीम को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश प्रभारी कर सकती हैं पीसीसी की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए छोटी टीम को बड़ी जिम्मेदारी देगी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से नई कार्यकारिणी के लिए भेजी गई नामों की सूची के…


    Spread the love

    देहरादून- जंगल की आग की हो चुकीं 575 घटनाएं, वन महकमा 30 तक देखेगा हालात, फिर फायर सीजन पर लेगा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveवन महकमे का फायर सीजन पुरानी व्यवस्था के तहत 15 जून को पूरा हो जाता है पर वनाग्नि के दृष्टिगत 30 जून के बाद हालात को देखते हुए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *