अयोध्या- गलत वीडियो वायरल करने पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज किया गया मुकदमा ।

अयोध्या- गलत वीडियो वायरल करने पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज किया गया मुकदमा ।

सड़क पर चलते हुए एक महिला के सड़क धंसने से गड्ढे में गिरने का वीडियो वायरल हुआ है। सपा नेताओं में इसे अयोध्या धाम का रामपथ बताकर ट्रोल किया है। मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी की छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह कुशवाहा और साकेत महाविद्यालय के छात्रसंघ महामंत्री रहे अवधेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शहर के विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी आयुष शुक्ल ने नगर कोतवाली में दर्ज एफआईआर में बताया कि सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल की है जिसमें एक महिला सड़क पर चल रही है, अचानक सड़क धंस जाती है और वह उसी में गिर जाती है।

इसे उन्होंने अयोध्या की रामपथ का बताते हुए ट्रोल किया है। इससे अयोध्या धाम और सरकार की छवि भी धूमिल हुई है। इस वीडियो को साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री अवधेश यादव ने शेयर किया है। नगर कोतवाल अश्वनी पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े  ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…