पौड़ी- मानसून सीजन में अलर्ट मोड़ पर रहें : जिलाधिकारी

पौड़ी- मानसून सीजन में अलर्ट मोड़ पर रहें : जिलाधिकारी

मानसून के दौरान आपदा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों नगर निगम कोटद्वार व उसके आसपास के इलाकों में आपदा से बचाव हेतु सुरक्षा कार्यों की समीक्षा बैठक जिला अधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में नगर निगम कोटद्वार के सभागार में संपन्न हुई।
<strong>पौड़ी- मानसून सीजन में अलर्ट मोड़ पर रहें :  जिलाधिकारी</strong>
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन में अलर्ट मोड़ पर रहें साथ ही अपना फोन भी 24 घंटे खुला रखें। उन्होंने उप जिलाधिकारी कोटद्वार को निर्देश दिए की आपदा से राहत व बचाव कार्यों के दृष्टिगत तहसील में हर आवश्यक उपकरण उपलब्ध रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने तहसील स्तर के आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में अतिवृष्टि होने की दशा में पुलिस विभाग के सीओ व राजस्व विभाग के एसडीएम या तहसीलदार कंट्रोल रूम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगे।

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग, नगर निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की आपदा से सुरक्षा हेतु जो भी निर्माण कार्य गतिमान है उन्हें एक सप्ताह के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देश दिए की आपदा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में स्थापित थाना व तहसीलो को 24 घंटे के भीतर ड्रैगन लाइट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुगड्डा व कोटद्वार के बीच 8 किलोमीटर क्षेत्र के अंतर्गत चिन्हित 35 लैंड स्लाइड जोन में से अति संवेदनशील 5 जोन के दोनों तरफ एक-एक पोकलैंड मशीन की तैनाती करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निगम क्षेत्रान्तर्गत डेंगू कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही उसमें एक सीनियर डॉक्टर की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के GST संग्रहण में लगातार सुधार, पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अगस्त में 16 % की बढ़ोतरी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…