उत्तराखंड- कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर पहाड़ से गिरा मलबा,1 व्यक्ति का शव बरामद, यातायात हुआ बहाल

उत्तराखंड- कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर पहाड़ से गिरा मलबा,1 व्यक्ति का शव बरामद, यातायात हुआ बहाल

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर पहाड़ से मलबा गिरने से हुए हादसे में लापता व्यक्ति की तलाश में एसडीआरएफ ने रविवार को भी सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मलबे से व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है। साथ ही मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।

बता दें कि कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर शनिवार को बारिश के बाद पहाड़ से मलबा गिरने से कोटद्वार से पौड़ी जा रहा मैक्स वाहन मलबे में दब गया था। इस दौरान चालक एवं तीन यात्रियों को चोटें आईं थीं। वाहन में चालक समेत नौ लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति लापता था।

जितना मलबा हाईवे पर उससे ज्यादा खाई में गिरा
एसडीआरएफ टीम के प्रभारी गबर सिंह नेगी ने बताया कि जितना मलबा हाईवे पर पड़ा है, उससे ज्यादा मलबा खाई में गिरा है। मैक्स वाहन कहीं दिखाई नहीं दिया।

और पढ़े  देहरादून: धरासू नहीं, अब कहीं और निजी भूमि पर लगेगा सोलर प्लांट, नियामक आयोग ने दी हरी झंडी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…