पौड़ी- थाना रिखणीखाल पुलिस ने थाना क्षेत्र में चलाया बृहद सत्यापन अभियान।

पौड़ी- थाना रिखणीखाल पुलिस ने थाना क्षेत्र में चलाया बृहद सत्यापन अभियान।

पुलिस कप्तान पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में रह रहे किराएदार ,फेरी वाले और मजदूरो का शतप्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तहत आज थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहो पर तीन टीमों का गठन करके बृहद रूप से सत्यापन अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस के द्वारा मौके पर थाना क्षेत्र में रह रहे बाहरी मजदूरों,फेरी वालों तथा किरायेदारों का सत्यापन किया गया इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने बताया की सुरक्षा की दृष्टि से हम सभी को ऐसे बाहरी लोगों की सूचना थाने को अनिवार्य रूप से सूचित कर सत्यापन करना आवश्यक है। जिसके लिए उत्तराखंड पुलिस अधिनियम में कानूनी प्रावधान भी है उन्होंने बताया की यदि कोई मकान मालिक ओर ठेकेदार अपने किराएदारों और मजदूरों का सत्यापन नहीं करता है तो ऐसे लोगों का थाना क्षेत्र में चिन्हीकरण किया जा रहा है। ओर ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने स्थानीय लोगों से अपील की है की सभी को थाना क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगो का सत्यापन की कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करना चाहिए । तथा सत्यापन की कार्यवाही अभियान के तहत आगे भी लगातार जारी रहेगी। आज अभियान में अपर उप निरीक्षक कैलाश जोशी, हेड का0 राजेश, लोभन सिंह,आदेश, राहुल और कपूर शामिल रहे

और पढ़े  उत्तराखंड: हत्या व आगजनी के दोषी को किया बरी, HC ने कहा- मजबूत संदेह दोषसिद्धि का आधार नहीं
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…