जूलियन असांजे ब्रिटिश जेल से आए बाहर,लौट सकते हैं ऑस्ट्रेलिया

Spread the love

जूलियन असांजे ब्रिटिश जेल से आए बाहर,लौट सकते हैं ऑस्ट्रेलिया

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उनका ब्रिटिश जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, वे अमेरिका के साथ समझौते के तहत आरोप कबूल करने को तैयार हो गए हैं। इसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया। अब उनके वापस अपने वतन ऑस्ट्रेलिया लौटने का रास्ता भी साफ हो गया है।

रिपोर्ट में दावा किया गया कि असांजे अमेरिकी अदालत में सैन्य रहस्यों को उजागर करने का आरोप मानने को तैयार हो गए हैं। इसके बदले उन्होंने अपनी रिहाई की मांग की थी। ऐसे में कोर्ट में अपना जुर्म कबूल करते ही वर्षों पुराने कानूनी ड्रामे पर भी ब्रेक लग गया। अमेरिकी के मारियाना द्वीप समूह की कोर्ट में दायर किए गए दस्तावेज के मुताबिक, असांजे राष्ट्रीय रक्षा से जुड़ी जानकारी पाने और उसे फैलाने की साजिश के एक भी मामले में दोषी ठहराए जाएंगे। असांजे अब तक ब्रिटेन में हिरासत में थे।

असांजे ने ब्रिटेन छोड़
विकीलीक्स ने मंगलवार सुबह ब्रिटिश समयानुसार दावा किया कि जूलियन असांजे अब आजाद हैं। उन्होंने ब्रिटेन छोड़ दिया है। वे स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह अमेरिका पहुंच सकते हैं।

क्या है मामला?
52 साल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे पर अमेरिकी सरकार ने 2010 में इराक और अफगानिस्तान में जंग से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने में उनकी भूमिका का आरोप लगाया था। असांजे पर जासूसी के 17 आरोप और उनकी वेबसाइट पर अमेरिकी दस्तावेजों के प्रकाशन को लेकर कम्प्यूटर के दुरुपयोग का एक आरोप था। असांजे ने सात साल तक लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली थी। इसके बाद पिछले पांच साल उन्होंने ब्रिटेन की जेल में बिताए।

और पढ़े  जी-7 सम्मेलन की शुरुआत, इस बार की बैठक क्यों खास, इसके किस सदस्य का कब हुआ ट्रंप से विवाद? जानें

ऐसे लौट सकते हैं ऑस्ट्रेलिया
बताया जा रहा है कि असांजे को 62 महीने की जेल तक की सजा हो सकती है। हालांकि, असांजे ने ब्रिटेन की जेल में करीब पांच साल यानी 60 महीने बिताए हैं तो इससे उनकी सजा पूरी मानी जाएगी। ऐसे में वह अपने मूल देश ऑस्ट्रेलिया लौट सकते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता: 5 साल के लिए सामाजिक सुरक्षा भुगतान से छूट, 75,000 भारतीय पेशेवरों को होगा लाभ

    Spread the love

    Spread the loveभारत और ब्रिटेन के बीच हुए सामाजिक सुरक्षा समझौते के तहत अब भारतीय कंपनियों को ब्रिटेन में अस्थायी तौर पर भेजे गए कर्मचारियों के लिए पांच वर्ष तक…


    Spread the love

    TMC को झटका: विधानसभा स्पीकर के फैसले पर रोक नहीं, कलकत्ता HC ने किया इनकार

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता(LoP) बनाए जाने के फैसले पर विवाद हो रहा है। विधानसभा स्पीकर के इस फैसले को ममता बनर्जी के खेमे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *