जागेश्वर धाम: धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, 7 हजार से ज्यादा लोगों ने किए बाबा के दर्शन

Spread the love

जागेश्वर धाम: धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, 7 हजार से ज्यादा लोगों ने किए बाबा के दर्शन

वीकेंड पर जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब सात हजार श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर बाबा जागनाथ के दर्शन किए। पार्किंग फुल हो गई तो वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा। आरतोला से जागेश्वर तक तीन किमी दायरे में सड़क किनारे वाहनों की कतार लगी रही।

मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बाद पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। रविवार को वीकेंड पर सात हजार से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचे। हालात यह रहे कि श्रद्धालुओं को बाबा जागनाथ के दर्शन के लिए लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा।

वहीं आरतोला में बनी अस्थाई पार्किंग पैक रही तो पुलिस को सड़क किनारे पर्यटकों और श्रद्धालुओं के वाहन खड़े करने पड़े। थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी ने कहा कि वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने से उनके वाहनों को सड़क किनारे पार्क करना पड़ रहा है। यातायात सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए पुलिस तत्परता से काम कर रही है।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों की कार पर गिरा भारी बोल्डर, बाल-बाल बची जान
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *