दिल्ली-लेह रूट देश की सबसे लंबी रूट पर बस सेवा शुरू, इस तरह होगा किराया..

देश के सबसे लंबे और ऊंचाई वाले दिल्ली-लेह रूट पर आज एचआरटीसी बस सेवा शुरू हो गई है। केलांग डिपो की बस में सैलानियों को दिल्ली से लेह तक सफर करने के लिए 1548 रुपये किराया देना होगा। अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद दिल्ली से लेह की दूरी अब 46 किलोमीटर कम होकर 1026 किलोमीटर रह गई है। पहले यह 1072 किमी थी। कोरोना के चलते यह रूट करीब डेढ़ साल तक बंद रहा।

अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद लेह जाने वाले सैलानियों की संख्या में एकदम इजाफा हुआ है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मनाली से लेह की तरफ रोजाना औसतन 2500 वाहन जा रहे हैं। ऐसे में एचआरटीसी केलांग डिपो ने दिल्ली-लेह के बीच बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया। निगम की बस बर्फ से लकदक 16500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15547 फीट नकिला, 17480 फीट तंगलंगला और 16616 फीट लाचुंगला को पार कर लेह पहुंचेगी।

और पढ़े  नासिक में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: एक साथ 517 लोगों ने किया शंखनाद, सिंहस्थ कुंभ से पहले गोदावरी के तट पर आयोजन
  • Related Posts

    चक्रवात अर्नब- आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट, आंधी से उखड़े कई पेड़-खंभे

    ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि तूफान के जमीन की ओर बढ़ने के दौरान हवा…

    दिल्ली में राहुल गांधी की जन सुनवाई: कहा- सीईसी के इस्तीफे तक नहीं रुकेगा विपक्ष, ऊपर से हो रही वोट चोरी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित ब्लॉक 20 में ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जन सुनवाई में शामिल हुए। इस दौरान…