उत्तराखंड : सीएम रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे आप नेता कर्नल अजय कोठियाल।

आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) उत्तराखंड उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को देहरादून में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह घोषणा की है। इस दौरान आप ने आप प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चुनौती दी और कहा कि वह गंगोत्री सीट से उपचुनाव लड़ें। इस सीट पर आम आदमी प्रत्याशी अजय कोठियाल मुख्यमंत्री से मुकाबला करेंगे।
अजय कोठियाल का नाम गंगोत्री सीट के लिए घोषित होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा ‘कर्नल साहब, शुभकामनाएं। आपने फौज में जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। अब उत्तराखंड आपकी ओर देख रहा है। यहां की भ्रष्ट राजनीति भी साफ करनी है।’

और पढ़े  उत्तराखंड: विधानसभा सत्र में आएगा सात हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट, कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…