लखनऊ- उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की 242वीं दो दिवसीय स्थाई वार्ता तंत्र का समापन

लखनऊ- उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की 242वीं दो दिवसीय स्थाई वार्ता तंत्र का समापन

लखनऊ मंडल प्रेस विज्ञप्ति 12.06.2024

दिनांक 12 जून 2024 दिन बुधवार को उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मंडलीय कार्यालय में स्थित सभागार में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की 242 वीं दो दिवसीय स्थाई वार्ता तंत्र का समापन हुआ I इस दो दिवसीय वार्ता तंत्र में प्रशासन एवं कर्मचारी कल्याण सम्बन्धी अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों एवं यूनियन के पदाधिकारियों के मध्य विस्तार से चर्चा हुई I यूनियन ने इस दिशा में अपनी मांगों से प्रशासन को अवगत कराया एवं प्रशासन द्वारा इन मांगों को नियमानुसार पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया I समापन के इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, श्री एस. एम. शर्मा ने अवगत कराया कि यह दो दिवसीय वार्ता तंत्र अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें प्रशासनिक कार्यों एवं कर्मचारी हितों के संबंध में नई नीतियों एवं कार्यप्रणाली पर विचारों को साझा किया गया I उन्होंने आशा व्यक्त की, कि इस प्रकार के वार्ता तंत्र के माध्यम से आगामी समय में प्रशासन एवं यूनियन के संयुक्त प्रयासों के द्वारा मंडल को अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त होंगी I समापन के इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक,श्री शिवेंद्र शुक्ला सहित समस्त विभागों के शाखाध्यक्ष , नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष, श्री विभूति मिश्रा, मंडल मंत्री, श्री आर.के.पाण्डेय सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे I

(रेखा शर्मा )
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,

और पढ़े  UP- दर्दनाक बनीं 72 घंटे से हो रही लगातार बारिश, शनिवार शाम तक 58 मौतें, इन जिलों में आज भी रेड अलर्ट
  • Related Posts

    अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा

          सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट के पास ईटीआर रेंज में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को वन…

    अयोध्या- राज बहादुर यादव की 8वीं पुण्यतिथि पर याद आया शिक्षा और समाजसेवा का सफर

             शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार और समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज, मडना के संस्थापक राज बहादुर यादव की…