नैनीताल / रामनगर: आर्ट गैलरी समेत 3 दुकानों में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

Spread the love

नैनीताल / रामनगर: आर्ट गैलरी समेत 3 दुकानों में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

रामनगर गर्जिया मार्ग पर सुबह ग्राम रिगोड़ा में सड़क किनारे तीन दुकानों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे ग्राम रिगोड़ा में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार की आर्ट गैलरी से धुआं निकलता दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग ने विकारल रूप ले लिया। इस बीच आर्ट गैलरी सहित अन्य दो दुकानों में रखा सामान भी जल गया।

आर्ट गैलरी स्वामी रजवार ने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इस दाैरान उनकी गैलरी में रखी अमूल्य वाइल्डलाइफ फोटो के साथ उनकी गैलरी के बगल में वाइल्डलाइफ संबंधी सामान की दुकान और एक चाय की दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई। जिसमें सभी लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है।


Spread the love
और पढ़े  धारचूला: ब्यालधार में पहाड़ी से गिरे बोल्डर, आदि कैलाश यात्रा मार्ग हुआ बंद, BRO ने पहले ही रोक दी थी आवाजाही
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *