उत्तराखंड- बड़ी कामयाबी: स्पेशल टास्क फोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, इनामी हिस्ट्रीशीटर सगीर हुआ गिरफ्तार, एसटीएफ ने दिल्ली से पकड़ा

Spread the love

उत्तराखंड- बड़ी कामयाबी: स्पेशल टास्क फोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, इनामी हिस्ट्रीशीटर सगीर हुआ गिरफ्तार, एसटीएफ ने दिल्ली से पकड़ा

उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ और पुलिस टीम ने तीन राज्यों में लूट सहित अन्य घटनाओं में वांटेड 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर सगीर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथी के साथ 13 महीने पहले बाजपुर में बाइक सवार ठेकेदार से 50 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गया था। आरोपी पर दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में 38 मुकदमें दर्ज है। वह तीनों राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। एसटीएफ ने आरोपी सगीर को बाजपुर कोतवाली के सुपुर्द कर दिया।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीती 11 मार्च 2023 को चकरपुर धनसारा मार्ग पर स्कूल के पस लकड़ी के ठेकेदार शेर मोहम्मद बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने जबरन उन्हें रोका और बाइक की चाभी और पचास हजार रुपए की नकदी, पर्स लूट लिया। ठेकेदार की बाइक और मोबाइल को पास खेत में फेंक दिया। साथ ही वह धमकी देकर फरार हो गए।

ठेकेदार की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। उसके बाद 27 मार्च 2023 को यूपी के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी निवासी लकड़ी के ठेकेदार अख्तर हुसैन की जबरन बाइक रोककर एक लाख 70 हजार रुपए लूट कर दो बदमाश फरार हो गए थे।

और पढ़े  गंगोत्री हाईवे पर हादसा: सोनगढ़ के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रैवलर पलटा, राजस्थान के 17 यात्री थे सवार

जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया। मुरादाबाद पुलिस की ओर आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। एसएसपी अग्रवाल ने बताया कि सर्विलांस की मदद से एसटीएफ टीम ने दिल्ली में डेरा डाला। शनिवार को टीम ने शातिर बदमाश सगीर निवासी टांडा रामपुर यूपी को बाबूनगर मुस्फाबाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *