पौड़ी- मनोयोग से प्राप्त करें ईवीएम व पोस्टल बैलेट का प्रशिक्षण: जिला निर्वाचन अधिकारी,4 जून को होने वाले मतगणना के लिए 846 कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

पौड़ी- मनोयोग से प्राप्त करें ईवीएम व पोस्टल बैलेट का प्रशिक्षण: जिला निर्वाचन अधिकारी,4 जून को होने वाले मतगणना के लिए 846 कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

लोकसभा चुनाव-2024 के तहत आगामी 04 जून को होने वाले मतगणना के लिए प्रेक्षागृह पौड़ी में मास्टर ट्रेनरों द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतगणना कार्मिकों को ईवीएम व पोस्टल बैलेट की मतगणना के बारे में प्रशिक्षण दिया किया। 846 कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें ईवीएम के 436 व पोस्टल बैलेट के 410 कार्मिक शामिल थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कहा कि डाक मत पत्रों की मतगणना 8 बजे से शुरू की जाएगी। इसके 30 मिनट के पश्चात ईवीएम में प्राप्त मतों की गणना प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने सभी कार्मिकों को कहा कि ईवीएम और पोस्टल बैलेट का प्रशिक्षण पूर्ण मनोयोग से प्राप्त करें, जिससे मतगणना के दिन किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना संबंधी उपलब्ध कराए गए प्रारूप के समस्त कालम स्पष्ट शब्दों में साफ-साफ भरे जाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मतगणना कार्मिकों को निर्देशित किया कि मतगणना के दिन सुबह 6 बजे अपने परिचय पत्र तथा ड्यूटी आदेश के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें।


मुख्य विकास अधिकारी अवूर्पा पाण्डेय ने कहा कि मतगणना की प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कार्मिकों का यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। कहा कि मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण को गंभीरता से समझे, जिससे मतगणना के दिन परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों ने अपने प्रश्नों और शंकाओं का समाधान प्राप्त किया और उन्हें आगामी मतगणना के लिए पूरी तरह से तैयार किया गया।

और पढ़े  हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *