पंतनगर- सामने आई हृदय विदारक घटना,डेढ़ साल के बच्चे की टब में डूबने से हुई मौत।

पंतनगर- सामने आई हृदय विदारक घटना,डेढ़ साल के बच्चे की टब में डूबने से हुई मौत।

पंतनगर विवि परिसर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जिसमें गर्मी से संघर्ष करते एक डेढ़ साल के बच्चे की टब में डूबने से मौत हो गई। अचानक हुई इस हृदय विदारक घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि परिसर के झा कॉलोनी शिवालय मंदिर निवासी हैं आबिद विश्वविद्यालय परिसर में टुक-टुक चलाने का काम करता है। बुधवार की शाम लगभग सात बजे उसके परिजनों ने भीषण गर्मी के चलते अपने डेढ़ साल के बच्चे को नहलाने के लिए टब में पानी भर कर उसमें उसे नहलाते हुए खेलने के लिए छोड़ दिया और घर के बाहर निकल गए।
कुछ देर बाद जब बच्चे की मां घर के अंदर गई तो बच्चों को टब के अंदर मूर्छित अवस्था में देखा और उसे लेकर विवि चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत के चलते जिला चिकत्सालय रेफर कर दिया। लेकिन परिजन बच्चे को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

और पढ़े  उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…