कोटद्वार- एकोहम फाउंडेशन की विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी सम्पन्न

कोटद्वार- एकोहम फाउंडेशन की विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी सम्पन्न

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एकोहम फाउंडेशन स्वास्थ्य की ओर से आज यहां देवी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। एकोहम फाउंडेशन के संस्थापक सचिव डा0 अपाला बडोनी ने आज यहां देवी रोड स्थित मेराकी रेस्टोरेंट में आयोजित गोष्ठी में तम्बाकू के उपयोग और इसके स्वास्थ्य पर हानिकारक व विनाशकारी प्रभावों से होने वाले कैंसर से जागरुक किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन अब तक दो लाख लोगों तक पहुंच चुका हैं। उन्होंने कोटद्वार में मौखिक कैंसर की स्थिति पर खुलकर चर्चा करते हुए कहा कि कोटद्वार में भी 112 लोगों में प्री. कैंसर देखा गया है, जिसे हम डिगनोस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था एकोहम फाउंडेशन 2017 से मुंह के कैंसर की घटनाओं को प्री. कैंसर स्तर पर कम करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जा रहे सत्रों के बाद मौके पर ही लोग तम्बाकू छोड़ रहे हैं।
वाइट — डॉ0 अपाला बडोनी

और पढ़े  देहरादून: BJP के प्रभारी, सह प्रभारी आज दून में, संगठन पदाधिकारियों की बैठक, फिर प्रदेश में करेंगे प्रवास
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…