लालकुआँ- अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज एवं गौला नदी में तटबंध निर्माण सहित विभिन्न मागों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन।

Spread the love

लालकुआँ- अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज एवं गौला नदी में तटबंध निर्माण सहित विभिन्न मागों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन।

रिर्पोटर- प्रकाश कुमार

लालकुआँ नगर सहित बिन्दुखत्ता क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज तथा गौलानदी में तटबंध निर्माण सहित तीन सूत्रीय मागों को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए तहसील के वरिष्ठ प्राशासनिक अधिकारी विपिन चन्द्र पंत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने चेताया कि यदि हम लोगो की मांगों को तत्काल पूरा नही किया गया जाता है सभी काग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगें जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
बताते चले कि बिन्दुखत्ता ब्लॉक काग्रेंस अध्यक्ष पुष्कर दानू और नगर काग्रेंस अध्यक्ष भुवन पाडें के सयुक्त नेत्तृत्व में तहसील परिसर में एकत्रित हुए दर्जनों काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने लालकुआँ नगर सहित बिन्दुखत्ता क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज तथा गौलानदी में तटबंध निर्माण सहित तीन सूत्रीय मागों को लेकर तहसील कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए तहसील के वरिष्ठ प्राशासनिक अधिकारी विपिन चन्द्र पंत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
वही दिये गये ज्ञापन में उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण हाहाकार मचा हुआ है बिजली गुल रहने से बुजुर्ग,बच्चे और बीमार परेशान है साथ ही पेयजल व्यवस्था भी बाधित हो रही है उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन कर बिजली समस्या के बारे में अवगत कराने का प्रयास किया जाता है तो वह फोन नहीं उठाते हैं उन्होंने कहा कि एक ओर सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का वादा किया गया लेकिन बिजली विभाग मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना कर रहा है उन्होंने बिजली समास्या को जल्द ठीक कराने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने गौला नदी में पूराने टूटे एवं नाये तटबंधों का निर्माण समय रहते शुरू कराया जाए क्योंकि वीते बर्ष कई घर व जमीन नदी में समा गई थी उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है लेकिन अभी तक तटबंधों का कार्य शुरू नही हुआ है। जिससे हजारों परिवार उजड़ने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि पिछली बार करोड़ों रूपये के तटबंध नदी के पानी में बह गए जिसके चलते बिन्दुखत्ता क्षेत्र के कई इलाकों में बढ़ का खत्तरा बड़ गया है। उन्होंने कहा चेतावनी देते हुए कहा कि उपरोक्त समास्याओं का जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो काग्रेंस कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होगें जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर दर्जनों काग्रेंस कार्यकर्ता मौजूद थे।

और पढ़े  PM Modi- लाभार्थियों के घर में जलेगा आशीर्वाद का दीया, BJP 17 से चलाएगी सेवा संकल्प कार्यक्रम

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *