लालकुआँ / रूद्रपुर- लालकुआँ सेचुंरी पेपर मिल के लेखा प्रभारी संजय धानुका एक बार फिर चर्चाओं में ।

लालकुआँ / रूद्रपुर- लालकुआँ सेचुंरी पेपर मिल के लेखा प्रभारी संजय धानुका एक बार फिर चर्चाओं में ।

बीते दिनों लालकुआँ सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के लेखा प्रभारी संजय धानुका पर हुए व्यापारी को धमकाने एंव मारपीट के मुकदमे के बाद एक बार फिर रूद्रपुर के बड़े ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। व्यापारी ने लेखा प्रभारी संजय धानुका पर बकाया राशि के भुगतान के एंवज में बीस लाख की रकम की रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है।
बताते चले कि लालकुआँ सेचुंरी पल्प एंड पेपर मिल के लेखा प्रभारी संजय धानुका एक बार फिर चर्चाओं में है। उनपर इस बार रूद्रपुर शहर के बड़े ट्रांसपोर्टर अंकुर बंसल ने बीस लाख रूपये की रिश्वत न देने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। अंकुर बंसल द्वारा पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह लालकुआँ सेचुंरी पल्प एंड पेपर मिल में कई बर्षो से ट्रांसपोर्ट का करते आ रहे हैं। जिसके चलते उनका सेचुंरी पेपर मिल पर करोड रूपये का बकाया है। उनका कहना है की उन्होंने इस मामले में मिल के लेखा प्रभारी संजय धानुका से बातचीत की तो उन्होंने 10 अप्रैल को व्हाट्सएप काॅल के माध्यम से बकाया राशि के भुगतान की एंवज में बीस लाख की रिश्वत की मांग की। वही अंकुर का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने पेपर मिल के अधिकारियों को मेल के माध्यम से जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि जब से लेखा प्रभारी संजय धानुका उसे रंजिश रखने लगा। व्यापारी अंकुर बंसल ने आरोप लगाया कि संजय धानुका ने उसे फोन पर गाली गलौच और पेपर मिल से कारोबार समेटने की धमकी भी दी। व्यापारी अंकुर बंसल का कहना है कि इससे पहले भी लेखा प्रभारी संजय धानुका द्वारा मिल में कार्य कर रहे ठेकेदारो का उत्पीड़न किया गया। जिसके चलते उनपर मुकदमा दर्ज है। इधर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले को लेकर लालकुआँ शहर का बाजार गर्म है।

और पढ़े  हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली धमकी, कारागार में बंद महिला के पति पर केस दर्ज
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…