हल्द्वानी- विजिलेंस ने अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, घर से लाखों रुपये बरामद, आज शाम तक कोर्ट में पेश किया जाएगा

Spread the love

हल्द्वानी- विजिलेंस ने अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, घर से लाखों रुपये बरामद, आज शाम तक कोर्ट में पेश किया जाएगा

लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार किया था। उसके घरों की तलाशी लेने पर विजिलेंस को 23.97 लाख रुपए बरामद हुए हैं। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हल्द्वानी सेक्टर के विजिलेंस सीओ अनिल मनराल ने बताया कि कृष्ण सिंह कन्याल के देहरादून और हल्द्वानी आवास पर बुधवार देर रात तक तलाशी ली गई। देहरादून आवास से 16.73 लाख और हल्द्वानी आवास से 3.38 लाख रुपए मिले हैं। हल्द्वानी के ऊंचापुल स्थित जिस लघु सिंचाई कार्यालय में आरोपित बैठता था वहां से 3.86 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है। आज शाम तक उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- महंगी हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, 35 हजार रुपये बढ़ा खर्च, प्रति यात्री देने होंगे 2.09 लाख
  • Related Posts

    देहरादून- गुमनाम रह कर दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत, साइबर क्राइम पोर्टल पर खुला विकल्प

    Spread the love

    Spread the loveडिजिटल दौर में ऑनलाइन उत्पीड़न और साइबर अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कई बार पीड़ित अपनी पहचान उजागर होने के डर या शर्म से…


    Spread the love

    रामनगर- प्रेम में फंसाकर यौन शोषण, शादी से इन्कार पर युवती ने जान दी, मामले में आरोपी पर FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the love     रामनगर के मालधन में युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी के शादी से मना करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *