सीबीएसई बोर्ड 12वीं Result:- परिणाम जारी छात्राओं ने फिर एक बार बाजी मारी, लड़कों से आगे लड़कियां, 87.98 फीसदी बच्चे हुए पास

Spread the love

सीबीएसई बोर्ड 12वीं Result:- परिणाम जारी छात्राओं ने फिर एक बार बाजी मारी, लड़कों से आगे लड़कियां, 87.98 फीसदी बच्चे हुए पास

सीबीएसई बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है।

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा में 1,16,145 छात्रों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं, जो उत्तीर्ण हुए कुल छात्रों का 7.16 प्रतिशत है।

सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र 12वीं की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in. पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली का पास प्रतिशत
सीबीएसई 12वी का पास प्रतिशत 87.98 फीसदी रहा है। लड़कियां लड़को से आगे हैं लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 और लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा है। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा है। इस बार दिल्ली वेस्ट का पास प्रतिशत 95.64 और दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी रहा है।

इस बार भी लड़कों से आगे रहीं छात्राएं
इस साल लड़की उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.52 प्रतिशत है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी है। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।

विदेश में भी हैं सीबीएसई स्कूल
सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। भारत के साथ विदेश में स्थित स्कूलों के भी परिणाम जारी हो चुके हैं। इस साल विदेशों के स्कूलों में 20,355 छात्रों ने परीक्षा की है। जिनमें से 19,508 पास हुए हैं। यहां पास प्रतिशत 95.84 फीसदी रहा है।

और पढ़े  राज्यसभा की 4 और विधान परिषद की सात सीटों के लिए तारीखों का एलान, 18 जून को होगा मतदान

Spread the love
  • Related Posts

    त्विषा शर्मा केस:- गिरिबाला सिंह की वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोप में डिप्टी जेलर हटाई गईं

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) गिरिबाला सिंह को कथित रूप से वीआईपी ट्रीटमेंट दिए…


    Spread the love

    आधार कार्ड- डीएक्टिवेट हो सकता है 15 से 17 साल के बच्चों का आधार कार्ड, करें ये जरूरी काम

    Spread the love

    Spread the loveआधार कार्ड धारकों की लापरवाही अब उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है। 5 से 7 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *