सुशील मोदी- पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना लाया गया, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

सुशील मोदी- पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना लाया गया, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना एयरपोर्ट लाया गया। यहां से फूलों से सजाए गए वाहन पर में उन्हें घर ले जाया जा रहा है। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी है। उनके घर के बाद पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद विधान परिषद परिसर होते हुए दीघा घाट पर उनके पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा। यहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले एक अच्छे नेता चले गए
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सुशील मोदी सिर्फ बिहार के नहीं बल्कि देश के नेता थे। बिहार की करोड़ो जनता और कार्यकर्ता के साथ उनका बहुत लगाव था। वे हमारे लिए एक अभिभावक व मार्गदर्शक थे। वे एक अच्छे इंसान थे। सबसे बड़ा दुख है कि एक अच्छा व्यक्ति, एक अच्छे नेता हमारे बीच से चले गए।

राजकीय सम्मान के साथ होगा सुशील मोदी का अंतिम संस्कार
सीएम नीतीश कुमार के अस्वस्थ होने की खबर आने से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक चिट्ठी जारी की गई। इसमें लिखा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्व. सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना विशेष विमान से लाया जायेगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगा।

और पढ़े  अगले 73 वर्षों में धरती से मिट सकता है इंसानों का नामोनिशान? लैंसेट की रिपोर्ट में डराने वाला दावा

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत देश के सभी वरीय नेताओं ने शोक जताया।

शाम 5 बजे पटना आएंगे जेपी नड्डा
बिहार भाजपा ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शाम पांच बजे पटना आयेंगे।

  • Related Posts

    भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत के दौरे पर रहेंगे। रूबियो का भारत दौरा ऊर्जा सहयोग और निवेश के लिहाज से अहम…

    उपलब्धि: मंगल पर पर्सिवरेंस ने तय की 45 किमी दूरी, नासा के कार के आकार वाले रोवर ने तोड़ा रिकॉर्ड

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पर्सिवरेंस रोवर पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह की सतह पर सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाला पहला रोबोटिक उपकरण बन गया है। नासा ने…