दिल्ली: जेल के ताले टूटे, और हम छूटे, तिहाड़ जेल से बाहर आए मुख्यमंत्री केजरीवाल, आज 11 बजे जाएंगे हनुमान मंदिर।

Spread the love

दिल्ली: जेल के ताले टूटे, और हम छूटे, तिहाड़ जेल से बाहर आए मुख्यमंत्री केजरीवाल, आज 11 बजे जाएंगे हनुमान मंदिर।

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। उन्हें लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, कई मंत्री और सैकड़ों कार्यकर्ता तिहाड़ जेल पहुंचे। जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर केजरीवाल का स्वागत किया। बाहर आते ही केजरीवाल ने कहा कि देश को तानाशाही से बचाना है। इस तानाशाही से बचाने के लिए देश के 140 करोड़ लोगों को मिलकर लड़ना पड़ेगा। केजरीवाल आज सुबह 11 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाकर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता करेंगे।

उन्होंने कहा कि आप लोगों के बीच में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने कहा था न कि जल्दी आऊंगा। मैं आ गया। मैं सबसे पहले भगवान हनुमान के चरणों में वंदना करना चाहता हूं। उनके आशीर्वाद से मैं आप सब लोगों के बीच में हूं। मैं दिल्ली समेत देशभर के करोड़ों लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं। देश के करोड़ों लोगों की दुआएं मेरे साथ हैं। देशभर के लोगों ने मुझे आशीर्वाद भेजा है। सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया करना चाहता हूं, जिसकी वजह से मैं आप सब के बीच में हूं। भगवंत मान समेत अन्य नेताओं से गले मिलकर केजरीवाल ने सबका हौसला बढ़ाया।

केजरीवाल छूट गए
कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से केजरीवाल का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ‘जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए, अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद‘ समेत तमाम नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई भी देते दिखे। कार्यकर्ता पटाखे भी लेकर आए थे। जैसे ही केजरीवाल जेल से बाहर निकले, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा। पुलिस ने भी सुरक्षा कड़ी की हुई थी। ढोल बजाते हुए लोगों ने काफी देर तक नारे लगाए। केजरीवाल ने कार की छत खोलकर सभी का अभिवादन किया।

और पढ़े  Report: PM मोदी का जलवा कायम, फिर से बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप छूटे काफी पीछे

Spread the love
  • Related Posts

    भारत की सैन्य ताकत में होगा इजाफा-: सरकार ने दी 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने शुक्रवार को विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिसके तहत लगभग 2.38 लाख करोड़ रुपये की लागत के सैन्य हार्डवेयर खरीदे…


    Spread the love

    ईरान- इस्राइल जंग- सरकार बोली- ईरान में जंग के बीच भारत में लॉकडाउन की आशंकाएं महज अफवाह..

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को साफ किया कि देशव्यापी लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं। सरकार के सामने फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *