अयोध्या: भगवान परशुराम जयंती पर हिंदू महासभा ने किया नमन ||

Spread the love

अयोध्या: भगवान परशुराम जयंती पर हिंदू महासभा ने किया नमन ||

अयोध्या भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती पर हिंदू महासभा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया लक्ष्मण घाट स्थित नया मंदिर शीश महल मैं आयोजित समारोह में भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिवक्ता मनीष पांडेय ने कहा कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार, भीष्म,द्रोण, कर्ण,अश्वत्थामा को शस्त्र विद्या सिखाने वाले महान गुरु, नारी जागृति आंदोलन के संचालक ना सिर्फ, वैदिक राष्ट्र के प्रणेता थे, बल्कि वे धर्म एवं न्याय के मार्ग का अनुसरण करने वाले, ज्ञान, शक्ति, साहस और शीलता के प्रतीक भी थे, श्री पांडेय ने केंद्र और राज्य सरकार से अयोध्या में भगवान परशुराम का मंदिर एवं परशुराम चौक बनाने की भी मांग रखी है, हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष महंत रामलोचन शरण शास्त्री राजन बाबा ने कहा कि भगवान परशुराम विश्व में वैदिक संस्कृति का प्रचार प्रसार करना चाहते थे. उन्होंने स्वयं ब्राह्मण होते हुए भी शस्त्र धारण करके क्षत्रियोचित व्यवहार कर वर्ण व्यवस्था की इस धारणा को मिथ्या साबित किया कि मनुष्य का वर्ण जन्म से निर्धारित होता है कर्म से नहीं भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण परन मन करने वाले करने वाले प्रमुख लोगों में जितेंद्र कुमार उपाध्याय, प्रियांशु तिवारी, अवनीश शास्त्री, मोनू महाराज, सुशील, ओम प्रकाश मिश्रा ,मंजू देवी ,मीरा देवी, कनक मिश्रा, साधना पांडेय, पूनम पांडेय, कोमल मिश्रा, विकास पांडेय, विनय पांडेय, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे

और पढ़े  जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार ने जारी किया आदेश, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *