अयोध्या: रामलला का दर्शन् पूजन करने पहुंचे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा।

अयोध्या: रामलला का दर्शन् पूजन करने पहुंचे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा।

जम्मू-कश्मीर के उप- राज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने मध्याह्न में राम मंदिर पहुंच कर दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर उनका स्वागत श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा अनिल मिश्र ने किया। डा. मिश्र ने उपराज्यपाल सिन्हा को राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया की भी जानकारी दी और परिसर का अवलोकन भी कराया। इसके पहले उपराज्यपाल सिन्हा ने हनुमानगढ़ी में जाकर माथा टेका और आराध्य से लोक मंगल की प्रार्थना की। <strong>अयोध्या: रामलला का दर्शन् पूजन करने पहुंचे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा।</strong>इसके साथ ही अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष व सांगरिया पट्टी के महंत ज्ञानदास से भेंट कर उनका कुशल क्षेम जाना और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर महंत ज्ञानदास ने उन्हें
आर्शीवाद देते हुए उनके प्रशासनिक
क्षमता की प्रशंसा की। वहीं उनके
उत्तराधिकारी महंत संजय दास व
पुजारी हेमंत दास ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। दर्शन के उपरांत मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर यहां दर्शन के लिए नहीं पहुंच पाया था इसलिए अब आया हूं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक राम मंदिर के निर्माण के लिए पांच सौ सालों तक समाज ने संघर्ष किया। उसके उपरांत हम सबके जीवन काल में मंदिर का निर्माण होना और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हम सबके सौभाग्य का स विषय है।

और पढ़े  UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र
  • Related Posts

    दिवाली पर पंजाब की हवा बनी ‘जहर’: लुधियाना में 500 एक्यूआई, पराली के साथ पटाखों का कॉम्बनेशन बना खतरनाक

    पंजाब में इस बार दीपावली पर खूब पटाखे चले। इस कारण दिवाली की रात पंजाब के अधिकतर शहरों की वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई। रात 8 बजे से…

    नोएडा की हवा बेहद खराब: आधी रात को 1061 पहुंचा एक्यूआई, दिवाली के अगले दिन हवा में सांस लेना भी हुआ मुश्किल

    दिवाली पर आतिशबाजी का असर अगले दिन शहर की हवा में साफ नजर आया। रातभर चले पटाखों के शोर और उनसे निकले धुएं ने नोएडा की आबोहवा को जहरीला बना…