देहरादून / भनियावाला- लेह में ड्यूटी के दाैरान मेजर प्रणव शहीद, 2 बहनों के थे इकलाैते भाई

Spread the love

देहरादून / भनियावाला- लेह में ड्यूटी के दाैरान मेजर प्रणव शहीद, 2 बहनों के थे इकलाैते भाई

देहरादून के भनियावाला निवासी एक मेजर लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। शहीद की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मेजर के शहीद होने की खबर सुनकर आस-पास के दर्जनों लोग मेजर के घर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, 94 मीडियम रेजिमेंट 18 आर्टिलरी बटालियन में तैनात मेजर प्रणव नेगी (36) पुत्र सुदर्शन सिंह नेगी लेह में ड्यूटी पर तैनात थे। वह मूल रूप से कीर्तिनगर, टिहरी जिले के रहने वाले थे। 2013 में आईएमए से पास आउट होकर वह सेना में लेफ्टिनेंट बने थे।
वह दो बहनों के अकेले भाई थे। तीन साल पहले ही मेजर की गढ़ी कैंट देहरादून से शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। पूर्व ग्राम प्रधान व स्थानीय निवासी नरेंद्र नेगी ने कहा कि लेह में हाई एटीट्यूड में तैनाती के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर मेजर शहीद हुए हैं। बुधवार तक उनका पार्थिव शरीर भनियावाला पहुंचने की संभावना हैं। जिसके बाद हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी- हर्षिल पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, भागीरथी के बढ़ते जलस्तर से दहशत
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *