उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024:- 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, 10वीं में प्रियांशी रावत ने किया टॉप; तो 12वीं में पीयूष और कंचन ने किया टॉप

Spread the love

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024:- 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, 10वीं में प्रियांशी रावत ने किया टॉप; तो 12वीं में पीयूष और कंचन ने किया टॉप

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड की ओर से सुबह 11:30 बजे रिजल्ट जारी किया गया।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल मंगलवार को जारी हो गया है। बोर्ड परीक्षा में इस बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में जीबीएस जीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियांशी रावत ने प्रदेश में टॉप किया है। छात्र ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं, इंटरमीडिएट में विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधाम रोड अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया व एचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की छात्रा कंचन जोशी ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

इतना रहा परीक्षा परीक्षा परिणाम
बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम सुबह साढ़े 11 बजे घोषित किया। हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 89.14% रहा। इसमें 85.59 फीसदी छात्र और 92.54 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 82.63 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 78.97 फीसदी छात्र और 85. 96 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं।

ये हैं 10वीं के टॉप थ्री छात्र-छात्राएं
पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया।
रुद्रप्रयाग के शिवम मलेठा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
पौड़ी गढ़वाल की आयुष ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

ये हैं 12वीं के टॉप थ्री छात्र-छात्राएं
अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया और एचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की छात्रा कंचन जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण ने तीसरा स्थान पाया।
परीक्षा में इतने छात्र हुए थे शामिल
इस बार हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत एक लाख, 16 हजार, 379 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 94 हजार, 768 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कुल दो लाख 11 हजार 147 परीक्षार्थियों को परीक्षाफल जारी हुआ। मूल्यांकन कार्य 27 मार्च से 10 अप्रैल के बीच किया गया।दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण ने तीसरा स्थान पाया।

और पढ़े  रक्षाबंधन: हरिद्वार में जेल की सलाखों के पीछे बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार का बंधन, भावुक हुआ माहौल

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 26 साल बाद भी टिहरी बांध विस्थापितों की पुनर्वास की पीड़ा बरकरार

    Spread the love

    Spread the loveटिहरी बांध परियोजना के कारण करीब 26 साल पहले विस्थापित हुए हजारों लोगों की मुश्किलें आज भी खत्म नहीं हुई। बेहतर भविष्य और सुरक्षित जीवन की उम्मीद में…


    Spread the love

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले पांच दिन खूब बरसेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिए होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने विशेष प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 29 अगस्त से दो सितंबर तक राज्य में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *