अयोध्या:- ब्लॉक प्रमुख के आवास पर फायरिंग से सनसनी, भागकर बचाई अपनी जान

Spread the love

अयोध्या:- ब्लॉक प्रमुख के आवास पर फायरिंग से सनसनी, भागकर बचाई अपनी जान

रुदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह को निशाना बनाते हुए शुक्रवार सुबह पांच बजे बदमाशों ने उनके आवास पर फायरिंग कर दी। मॉर्निंग वाॅक के लिए निकलीं ब्लॉक प्रमुख ने घर के भीतर भागकर जान बचाई। इस दौरान बदमाशों ने आवास पर खड़ी उनकी लग्जरी गाड़ियां भी तोड़ दीं और हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
शिल्पी सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख और वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वजीत सिंह की पत्नी हैं। कैंट थाना क्षेत्र के बढ़ई का पुरवा में उनका आवास है। शुक्रवार सुबह घर से निकलते ही गोलियां चलने पर वह भीतर की ओर भागीं। बाहर फूल तोड़ रहीं उनकी भांजी आकांक्षा सिंह भी चीखते हुए घर की ओर दौड़ पड़ीं। चार राउंड चलीं गोलियों की तड़तड़ाहट से कॉलोनी में भी हलचल मच गई। लोग घरों में दुबक गए। सन्नाटा पाकर बदमाशों ने उनके आवास पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ब्लॉक प्रमुख व स्थानीय लोगों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह की तहरीर पर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अमहटा निवासी भीम सिंह व कैंट थाना क्षेत्र के अब्बूसराय निवासी सिंपल सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। आरोपी भीम सिंह के खिलाफ चार व सिंपल सिंह के खिलाफ तीन मामले पहले से दर्ज हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। शिल्पी सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, नहीं तो छोटे-मोटे अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा।

और पढ़े  Eid Alert: ईद पर मिश्रित इलाकों में पुलिस-प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी,नहीं सजेगी जामा मस्जिद

2 दिन पहले हुआ था विवाद
एफआईआर के मुताबिक, सर्वजीत सिंह के छोटे भाई जंगजीत सिंह के बेटे अमन सिंह व उसके दोस्त राजन सिंह का दो दिन पहले भीम सिंह व विनीत सिंह से झगड़ा हुआ था। सर्वजीत को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। वह रोज सुबह चार बजे पत्नी शिल्पी सिंह के साथ सहादतगंज हनुमान मंदिर तक टहलने जाते हैं। इसकी बदमाशों को पहले से जानकारी थी। बृहस्पतिवार को वह लखनऊ चले गए थे। पत्नी अकेले टहलने निकली थीं। बदमाश घात लगाकर सर्वजीत को निशाना बनाना चाहते थे।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- परकोटा के मंदिरों पर ध्वजारोहण की तैयारी तेज, रामनवमी मेले को लेकर ट्रस्ट की श्रद्धालुओं से अपील

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर के परकोटा में स्थित पूरक मंदिरों के शिखरों पर ध्वजारोहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में शनिवार को मणिराम दास…


    Spread the love

    1228 नर्सिंग अफसरों के लिए खुशखबरी, CM योगी आज देंगे नियुक्ति पत्र, इन मेडिकल कॉलेजों में होगी तैनाती

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 492 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। बाकी, 736 अभ्यर्थियों को 13 राजकीय मेडिकल कॉलेजों और दो चिकित्सा संस्थानों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *