मुहूर्त कर जौनपुर में शुरू हुई भोजपुरी फिल्म “वैदेही” की शूटिंग

मुहूर्त कर जौनपुर में शुरू हुई भोजपुरी फिल्म “वैदेही” की शूटिंग

ड्रीम लैंड एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म “वैदेही” की शूटिंग मुहूर्त के साथ उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शुरू कर दी गई है

जौनपुर – फिल्म “वैदेही” एक परिवार की कहानी पर आधारित है जो आम जनमानस की जिंदगी से कही न कही जुड़ी हुई है।
फिल्म के लेखक निर्देशक वीरू ठाकुर है उन्होंने फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा तो नहीं पर इतना बताया कि हमारी फिल्म महिला प्रधान फिल्म जिसमे एक महिला के जीवन की कहानी है जिसकी शादी एक बड़े बिगड़ैल घर में हो जाती है वो उस घर को कैसे स्वर्ग बना देती है किन किन तकलीफों का उसे सामना करना पड़ा ये सब इस फिल्म के जरिए दिखाया जायेगा। वैसे भी एक कहावत कही गई है की औरत चाहे तो घर को स्वर्ग बना दे और औरत चाहे तो घर को नर्क बना दे।<strong>मुहूर्त कर जौनपुर में शुरू हुई भोजपुरी फिल्म “वैदेही” की शूटिंग </strong>कुछ ऐसी ही है हमारी फिल्म की नायिका कहानी जो एक चिड़ियाघर जैसे घर को स्वर्ग बना देती है। फुल फैमिलियर एंटरटेनमेंट का पैकेज है जिसमे हम इमोशन,ड्रामा,रिश्ते नाते और अपनी संकृति को ध्यान में रखकर फिल्म की मेकिंग कर रहे है। उम्मीद है हमारा ये प्रयास आप सभी को बेहद पसंद आयेगा।
फिल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरिया दर्शको की चहेती सुपरस्टार नायिका काजल राघवानी, लाडो मधेशिया,और मनीष तिवारी है।
बता दे मनीष तिवारी इस फिल्म से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर रहे है।
फिल्म का निर्माण ड्रीम लैंड एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले हो रहा है जिसके निर्माता अरुण कुमार पांडेय है और लेखक निर्देशक वीरू ठाकुर है,सह- निर्देशक रवि तिवारी। खूबसूरत गीतों को लिखा है प्यारे लाल यादव “कवि”,संतोष उत्पाती,संदीप साजन और संगीत दिया है मधुकर आनंद ने।
फिल्म का छायांकन कर रहे हैं जी.एल. बाबू और निर्माण नियंत्रक रौनक मिश्रा। मुख्य सहायक निर्देशक आनंद गिरी,सारंग प्रजापति और निर्माण प्रबंधक जय मिश्रा।फिल्म के प्रचारक सोनू यादव (एडिफ्लोर) है।
फिल्म ने मुख्य भूमिका में काजल राघवानी,मनीष तिवारी,लाड़ो मधेसिया,शिल्पी राघवानी,मनोज सिंह टाइगर,विनय बिहारी,प्रकाश जैस, श्रद्धा नवल,सोनिया मिश्रा,जय प्रकाश सिंह,धामा वर्मा,संजय वर्मा,लोटा तिवारी,प्रेरणा सुषमा,अंतरा शर्मा,प्रियंका शर्मा,अनुराधा यादव एवं चाहत राज आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।

और पढ़े  जन्माष्टमी पर मथुरा आ रहे CM योगी: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर करेंगे गोपूजन, 1051 करोड़ की देंगे सौगात
  • Related Posts

    यूपी- इस जिले में 2 दिन स्कूल बंद: टूटा 46 साल का बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 381.2 मिमी बारिश हुई दर्ज

    यूपी के बरेली में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण आठवीं तक के सभी विद्यालयों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…

    अयोध्या- निषाद छात्रावास पर कथित कब्जे को लेकर निषाद समाज में आक्रोश, विधायक को सौंपा ज्ञापन

           निषाद छात्रावास पर कथित अवैध कब्जे को लेकर निषाद समाज ने मोर्चा खोल दिया है। निषाद समाज के अध्यक्ष *संतोष निषाद* ने नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता…