अयोध्या- संदिग्ध परिस्थितियों में आटा चक्की में हुआ विस्फोट,1 युवती की मौत, 6 लोग झुलसे

Spread the love

अयोध्या- संदिग्ध परिस्थितियों में आटा चक्की में हुआ विस्फोट,1 युवती की मौत, 6 लोग झुलसे

अयोध्या जिले के पूराकलंदर के पागलाभारी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आटा चक्की में विस्फोट हो गया।

विस्फोट से एक युवती की मौत हो गई जबकि दो बच्चों समेत 6 लोग झुलस गये हैं।

सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

अयोध्या मे शनिवार को आटा चक्की में सिलेंडर फट गया। इस दौरान वहां पर आटा लेने आई 1 युवती उसकी चपेट में आ गई। कुछ देर तक वो जमीन गिरकर मदद की गुहार लगाती रही। लोग पहुंचते तब तक उसने दम तोड़ दिया।वहीं, एक ही परिवार के 6 लोग भी झुलस गए। शोर सुनकर लोग दौड़कर आए। पुलिस को जानकारी दी। तभी पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें कई की हालत नाजुक है। ये मामला पूराकलंदर के पगला भारी गांव का है।2 मंजिला मकान के अंदर आटा चक्की चलती है। यहां पर शाम 4 बजे के करीब अचानक से विस्फोट हो गया। इस दौरान घर की छत भरभराकर नीचे गिर गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि 1 किमी तक लोग दहशत में आ गए। वहीं, पर खड़ी एक युवती झुलस गई। उसकी जमीन पर गिरकर मोत हो गई। पुलिस को जानकारी दी गई। फायर बिग्रेड को बुलाया गया।


Spread the love
और पढ़े  दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़
  • Related Posts

    जवाहर भवन के चौथे तल पर लगी भीषण आग, दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे, ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे जवाहर भवन के चौथे तल पर आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देख लोगों में अफरातफरी मच गई।…


    Spread the love

    सामूहिक दुष्कर्म- दोस्तों ने भी लूटी अस्मत, सामूहिक दुष्कर्म के बाद फरेबी ने दिया एक और दर्द

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के इरादतनगर गांव के युवक ने 18 वर्षीय युवती को अपने जाल में फंसाया। उसे बहला कर खेत में लेकर गया। खुद संबंध बनाए और फिर दोस्तों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *