हरिद्वार- बैशाखी 2024: बैशाखी पर धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हरकी पैड़ी में लगाई आस्था की पावन डुबकी

Spread the love

हरिद्वार- बैशाखी 2024: बैशाखी पर धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हरकी पैड़ी में लगाई आस्था की पावन डुबकी

बैशाखी का पर्व धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। पर्व पर सुबह से ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

बैशाखी पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। पुलिस ने स्नान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। आज से तीन दिन के लिए हरिद्वार में रूट डायवर्ट रहेंगे। स्नान पर्व को शांति और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए घाटों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एसएसपी ने पूरे मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 13 जोन और 39 सेक्टर में बांटा है। वहीं, वीकेंड होने के कारण स्नान में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में हरिद्वार में ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के लिए पुलिस की तैयारी है।

यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग
दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नारसन, मंगलौर, कोरकालेज, ख्यातिढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, सर्विसलेन, सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा, बुढ़ीमाता, श्रीयंत्र पुलिया।

वहीं, देवप्रयाग में भी तड़के से ही संगम स्थल और रामकुंड में पूजा अर्चना और स्नान करने वालों की भारी भीड़ रही। दिल्ली ,चंडीगढ़, पंजाब, यूपी और पौड़ी जिले के सालाण क्षेत्र के हजारों श्रदालुओं ने डोर थाली के साथ सारी रात देवी देवताओं का आह्वान किया। इसके बाद सुबह गंगा स्नान किया।

और पढ़े  ऋषिकेश- नाबालिग पर धर्म परिवर्तन का दबाव, मां की शिकायत पर तीन लोगों पर FIR दर्ज

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *