दिल्ली शराब घोटाला:- केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए भेजा गया न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ की जेल नंबर 2 में रखे जाएंगे केजरीवाल||

दिल्ली शराब घोटाला:- केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए भेजा गया न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ की जेल नंबर 2 में रखे जाएंगे केजरीवाल||

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कोर्ट ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। ईडी ने कोर्ट में न्यायिक हिरासत की मांग की थी।
अरविंद केजरीवाल की पेशी के दौरान पत्नी सुनीता, आप नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी, गोपाल राय समेत कई नेता मौजूद रहे। बीती 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने राहत नहीं दी थी और एक अप्रैल तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

सीएम केजरीवाल को तिहाड़ की दो नंबर जेल में रखा जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ईडी ने कोर्ट में न्यायिक हिरासत की मांग की थी। वहीं संजय सिंह को जेल नंबर दो से पांच में शिफ्ट किया जा चुका है, सत्येंद्र जेल नंबर सात, मनीष सिसोदिया जेल नंबर एक और के. कविता जेल नंबर छह में हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ने से आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष है। इसके चलते तिहाड़ जेल के बाहर विरोध में भारी संख्या में आप कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब साढ़े चार बजे सीएम केजरीवाल को जेल के भीतर दाखिल करा दिया गया।

और पढ़े  सुप्रीमकोर्ट: हिरासत में लिया तो 24 घंटे में पेश करना होगा मजिस्ट्रेट के सामने, नहीं चलेगी पुलिस की मनमानी
  • Related Posts

    मुहूर्त ट्रेडिंग लाइव: बीएसई व एनएसई में 1 घंटे का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र, जानें संवत 2083 की शुरुआत कैसे

    दिवाली के पावन अवसर पर भारतीय शेयर बाजार (बीएसई और एनएसई) में एक घंटे के विशेष ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ सत्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नए हिंदू कैलेंडर वर्ष ‘संवत…

    बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी: बोले- जहां कभी नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली का त्योहार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ मनाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी…