strong>दिल्ली:शराब घोटाला- मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ईडी के समन को दी हाईकोर्ट में चुनौती, दायर की याचिका

दिल्ली:शराब घोटाला- मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ईडी के समन को दी हाईकोर्ट में चुनौती, दायर की याचिका

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी द्वारा भेजे के समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने ईडी के समन को गैरकानूनी बताया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब 9 समन भेज चुकी है। लेकिन सीएम केजरीवाल किसी ना किसी वजह से ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। अब समन को लेकर सियासी संग्राम शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ईडी समन पर पेश न होने पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशाना साधा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल समन के नाम पर डरा रहे हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि बेल को राहत समझने की कोशिश न करें। नौ समन पर 18 बहाने लगा रहे हैं। दिन रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले समन से भाग रहे हैं। वहीं, सीएम केजरीवाल ने ईडी के समन को गैरकानूनी बताया है।

और पढ़े  क्लासरूम में 9 साल की बच्ची की मौत: मन्नतों के बाद मिली थी बेटी, मां ने दांव पर लगाया कॅरिअर
  • Related Posts

    ‘E20 बना 420’: राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार के दावे पर केंद्र को घेरा, पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने पर उठाए सवाल

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि देश…

    वायु प्रदूषण: दिल्ली एनसीआर में हवा की हालत खराब, जानें आज कहां कितना दर्ज किया गया एक्यूआई

    दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेप-3…