उत्तराखंड: कांग्रेस ने उत्तराखंड की बची 2 लोकसभा सीटों पर किया नामों का एलान, इनको मिला टिकट

उत्तराखंड: कांग्रेस ने उत्तराखंड की बची 2 लोकसभा सीटों पर किया नामों का एलान, इनको मिला टिकट

आखिरकार लंबी माथापच्ची के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड की बची दो लोकसभा सीट पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 46 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। जिसमें उत्तराखंड से दो सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। नैनीताल ऊधम सिंह नगर से प्रकाश जोशी और हरिद्वार से वीरेंद्र रावत को पार्टी ने टिकट दिया है।

2 सीटों के लिए हुआ लंबा मंथन-
नई दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल के साथ स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में दोनों सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया गया। दोनों सीटों पर संभावित दावेदारों के नामों पर लगातार मंथन चलता रहा। जिसके बाद पार्टी हाईकमान ने प्रत्याशी ने नाम फाइनल किए।

और पढ़े  चंपावत: चंद राजाओं की राजधानी...विकास के पड़ाव तो दिखे, पर गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…