दुष्कर्म: 14 साल के किशोर ने किया 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा बाल सुधार गृह

दुष्कर्म: 14 साल के किशोर ने किया 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा बाल सुधार गृह

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची से रविवार रात 14 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोपी हाईस्कूल का छात्र है। थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी छात्र को बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया।
मामला रविवार रात करीब आठ बजे का है। परिवार वालों के मुताबिक छह वर्षीय बच्ची घर के दरवाजे पर खेल रही थी। 14 वर्षीय आरोपी उनके पड़ोस का रहने वाला है। दोनों परिवार एक ही जाति के हैं और एक-दूसरे के घर आना जाना है। आरोप है कि छात्र रविवार रात उनके घर के दरवाजे पर आया और बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने पड़ोस के खंडहरनुमा घर में ले गया।

वहां बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची रोती हुई अपने घर आई। तब परिवार वालों ने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई, यह सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दी, पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया।

उसे रात में ही थाने लाया गया और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सोमवार सुबह पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण को भेज दिया। आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

और पढ़े  चौकी बनी बर्थडे पार्टी का अड्डा! बाहरी शख्स ने काटा केक, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

आरोपी बोला- खेल-खेल में हो गई घटना
थाने में लाने के बाद किशोर रो रहा था। वह मोबाइल नहीं चलाता है। पूछताछ के दौरान छात्र ने बताया कि वह बच्ची के साथ खेल रहा था और खेल-खेल में यह घटना हो गई। उसे नहीं मालूम था कि उसे पुलिस पकड़ लेगी।

  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार, 1 हजार कर्मियों को अनुशासन में रहकर सेवा देने की नसीहत

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितेंद्र मिश्र ने मंगलवार को राम मंदिर की व्यवस्थाओं की कमान संभालते ही अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर…

    UP: रिटायरमेंट के बाद भी नहीं खत्म होगी नौकरी, 70 साल तक सेवाएं देते रहेंगे डॉक्टर

    उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टर अब 70 साल की उम्र तक अस्पतालों में सेवाएं दे सकेंगे। वे सेवानिवृत्ति के बाद पुनर्नियुक्ति के तहत काम करेंगे। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के…