कोरोना की तीसरी लहर देर से आएगी, हमारी तैयारी पूरी -सरकार.

Spread the love

कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई कि देश के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर पर मंथन करना शुरू कर दिया है। केंद्र के कोविड कार्यकारी समूह के अध्यक्ष डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि आईसीएमआर की स्टडी के अनुसार तीसरी लहर देर से आने की संभावना है। हमारे पास देश में हर किसी का टीकाकरण करने के लिए 6-8 महीने की विंडो अवधि है। आने वाले दिनों में, हमारा लक्ष्य हर दिन 1 करोड़ खुराक देने का है।
उन्होंने एक और बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों के लिए जायडस कैडिला वैक्सीन जुलाई के अंत या अगस्त में उपलब्ध होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि परीक्षण लगभग पूरा हो चुका है और सरकार जुलाई के अंत तक 12-18 आयु वर्ग के बच्चों को यह टीका देना शुरू कर सकती है।

उन्होंने कहा कि कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट तीसरी लहर का कारण बनेगा यह कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना की लहरों का कारण इसके नए वेरिएंट ही हैं, इसलिए इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता कि डेल्टा प्लस वेरिएंट कोरोना की तीसरी लहर का कारण बने।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली अग्निकांड-  बच्चों को पहली मंजिल से फेंका, आग और धुएं से 9 लोगों की मौत
  • Related Posts

    PM मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर पोस्ट करने वाला शख्स बिहार से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एआई-जनरेटेड तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में…


    Spread the love

    दिल्ली-एनसीआर में कोहरा- बारिश से बढ़ी ठंड, राजधानी में 14℃ दर्ज हुआ पारा, आज भी बादल 

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-NCR में बारिश के बाद शनिवार सुबह कई इलाकों में कोहरा नजर आया। जिसने लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर कर दिया। मार्च के बीच में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *