तुलसी मंच पर लोक कलाकार बनाएंगे शौर्य कला का विश्व कीर्तिमान….

Spread the love

तुलसी मंच पर लोक कलाकार बनाएंगे शौर्य कला का विश्व कीर्तिमान….

(_अयोध्या में 11 प्रदेशो की शौर्य कलाओ का होगा प्रदर्शन/तुलसी मंच पर मार्शल आर्ट और लोककला का होगा अद्भुत समागम/रामोत्सव रचेगा रोमांचक इतिहास_ )

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित रामोत्सव में अयोध्या विश्व कीर्तिमान रचने का साक्षी बनने जा रही है। तुलसी उद्यान मंच पर लोक जनजाति और संस्कृति संस्थान लखनऊ और समस्त क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों द्वारा आमंत्रित 11 प्रदेशो के 250 से भी ज़्यादा कलाकार अपनी विशिष्ठ प्रस्तुति देकर ये कीर्तिमान बनाएंगे। सनातन संस्कृति में शास्त्र और शस्त्र की महत्ता को दर्शाते हुए 18 से 20 मार्च तक शौर्य पर्व में आए कलाकार अपने अपने प्रदेश के पारंपरिक लोकनृत्य जिसमें शस्त्र और शौर्य का समन्वय होता है का प्रदर्शन करेंगे।

केरल का कलारीपत्तू,पंजाब का गतका,महाराष्ट्र का मर्दानी खेल,उत्तर प्रदेश का मल्लखंब और आल्हा,गुजरात का तलवार रास,पश्चिम बंगाल का ढाली,रायबेंशे,छाऊ,नटुआ,
मध्य प्रदेश का अखाड़ा और दिवारी,तेलंगाना का कर्रा सामू,झारखंड का पायका,मणिपुर का थांग-टा,ओडिशा का शंख वादन,तुरही,रमतुला,बिगुल वादन जैसे रोमांचक और अद्भुत लोक नृत्यो के साथ शस्त्रों के साथ करतब वाले लोकनृत्यों का प्रदर्शन एक साथ इतनी संख्या में करके कलाकार विश्व कीर्तिमान रचने को लेकर उत्साहित है। लोक जनजाति एवम संस्कृति संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी ने बताया कि हमारे पौराणिक शास्त्रों में देवताओं द्वारा शस्त्र पूजन की परंपरा का वर्णन है।राम ने भी वनवास जाते समय भी महर्षि अगस्त्य जी से पूजित शस्त्र लिया था। रावण युद्ध से पूर्व भी शस्त्र पूजन का उल्लेख है।आदिकाल से लेकर महाभारत और वर्तमान में भी विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा है।इसी परंपरा को लोकनृत्यों ने संजोया है। हम अपनी स्मृद्ध भारतीय परंपरा को विश्व पटल पर लाने के लिए इस कला का प्रदर्शन कर रहे है।

और पढ़े  नकली दवाओं के खेल का खुलासा- UP के रास्ते नेपाल-बांग्लादेश तक होती सप्लाई, 40% तक बाजार में कब्जा

आज सम्पूर्ण विश्व की नज़रे अयोध्या पर लगी है तो विश्व कीर्तिमान बनने के लिए इसे बेहतर जगह क्या होगी। रामोत्सव में 14 जनवरी से अनवरत चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमो में विदेश और पूरे देश से कलाकारो ने आकर अपनी कला का प्रदर्शन किया है ये सब राम जी की कृपा है।

शौर्य दिवस पर ये आयोजन 18 से 20 मार्च तक होना है।


Spread the love
  • Related Posts

    BJP नेता का सांप से डसवाकर कत्ल: किसने दिलाया जहरीला कॉमन करैत? डिलीट चैट में दफन पत्नी और प्रेमी का सच

    Spread the love

    Spread the loveमेरठ के हस्तिनापुर कस्बे में हुई स्कूल संचालक व भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अतुल की सनसनीखेज हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।…


    Spread the love

    नकली दवाओं के खेल का खुलासा- UP के रास्ते नेपाल-बांग्लादेश तक होती सप्लाई, 40% तक बाजार में कब्जा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में नकली दवाओं का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जो एक मंडी से दूसरी मंडी और वहां से छोटे शहरों व मेडिकल स्टोर तक दवाओं की आपूर्ति कर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *