अयोध्या में रामलला के दर्शनार्थियों को अब रात में भी निशुल्क भोजन

अयोध्या में रामलला के दर्शनार्थियों को अब रात में भी निशुल्क भोजन

अयोध्या में रामलला दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को अब निशुल्क भोजन प्रसाद शुरू कर दिया गया है।<strong>अयोध्या में रामलला के दर्शनार्थियों को अब रात में भी निशुल्क भोजन</strong> महावीर मंदिर ट्रस्ट पटना द्वारा संचालित अमावा राम मंदिर में निशुल्क राम रसोई कल दिनांक 16 मार्च 2024 से रात्रि में भी शुरू कर दी गई है जिसका समय शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक है। अभी तक यह राम रसोई केवल दिन में 11:00 से 3:00 तक चलाई जा रही थी। राम रसोई में पहले ही रात्रि में लगभग ढाई हजार भक्तों के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे एवं राम रसोई का भोजन प्रसाद ग्रहण किया। महावीर मंदिर ट्रस्ट पटना एवं अमावा राम मंदिर न्यास अयोध्या के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बतलाया कि इस राम रसोई के लिए भक्तों से किसी भी प्रकार का दान नहीं लिया जाता और यह पूर्णतया निशुल्क है।

और पढ़े  बरेली: बिना नक्शा पास कराए बना उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का फार्म हाउस, बीडीए कर रहा जांच
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…