अमिताभ बच्चन:- महानायक अमिताभ बच्चन को किया गया कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती,जानें अब कैसी है हालत

अमिताभ बच्चन:- महानायक अमिताभ बच्चन को किया गया कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती,जानें अब कैसी है हालत

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 81 साल के अभिनेता को कंधे में तकलीफ की वजह से शुक्रवार सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि अभी तक अमिताभ बच्चन या उनकी टीम से इस विषय में कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो अभिनेता की हालत स्थिर है।

ट्वीट की वजह से लग रहे कयास-
अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने हेल्थ को लेकर काफी चर्चा रहते हैं। पिछले दिनों उनके पांव में चोट आ गई थी। वहीं आज खबर आ रही है कि उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है। इन सबके बीच अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक ट्वीट भी किया है। अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘आप सभी का बहुत धन्यवाद’। अमिताभ के ट्वीट को पढ़कर कयास लगाया जा रहा है कि अभिनेता शायद ऑपरेशन के बाद अपने शुभचिंतकों का आभार जता रहे हैं।

और पढ़े  धनतेरस आज- खरीदारी का क्या है शुभ संयोग, सोना-चांदी लेने से पहले जानें... जानें क्या है ये और क्यों है जरूरी
  • Related Posts

    राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा मैं मथुरा जाऊंगा: टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद का बड़ा बयान, BJP पर क्या आरोप लगाए?

    तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कीर्ति आजाद ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर को लेकर भाजपा के बार-बार दिए जाने वाले बयानों…

    2026 दिवाली की रौनक से जगमगाया भारत, जानें लक्ष्मी पूजन का समय..

    8 नवंबर को देशभर में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। यह त्योहार माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि…