लालकुआं- मुख्यमंत्री द्वारा सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले सदस्यों को किया सम्मानित

लालकुआं- मुख्यमंत्री द्वारा सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले सदस्यों को किया सम्मानित

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से वर्ष अंतर्गत सर्वधिक दुग्ध उत्पादन करने वाल तीन महिला दुग्ध उत्पादक सदस्यो को मुख्यमंत्री द्वारा प्रोत्सहान स्वरूप चैक देकर किया सम्मानित किया।
देहरादूून में आयोजित राज्य पशुधन मिशन योजना में नैनीताल जनपद के तीन सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले महिला सदस्यो को मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी व दुग्ध विकास मंत्री सौरव बहुगुणा द्वारा चैक वितरित कर सम्मानित किया गया। इस दौरन उक्त कार्यक्रम में आंचल शहद एंव आंचल इनामी योजना का भी शुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर राज्य पशुधन मिशन योजना अंतर्गत जनपद में सर्वाधिक दुग्ध उपार्जन करने तीन महिला सदस्यों क्रमशःप्रथम पुरस्कार हिमानी बिष्ट सदस्या दुग्ध समिति हरिपुर कुवरसिह द्वारा वर्ष में आपूर्ति 44689 लीटर दूध जिसका कुल भुगतान 16 लाख 80 हजार को 10 हजार धनराशि का चैक, द्वितीय दीपा देवी द्वारा 44987 लीटर दूध आपूर्ति किया गया जिसका कुल भुगतान 16 लाख 24 हजार को 07 हजार का चैक प्रदान किया गया। दीपा देवी वर्तमान नैनीताल दुग्ध संघ प्रबन्ध कमेटी कालाढुगी से प्रबन्ध कमेटी सदस्या भी है। इसके अतरिक्त तृतीय पुष्पा बिष्ट द्वारा 33950 लीटर दूध आपूर्ति किया जिसका कुल भुगतान 12 लाख रू0 का है उन्हे 05 हजार धनराशि का चैक प्रदान किया गया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी व दुग्ध विकास मंत्री सौरव बहुगुणा द्वारा सभी सर्वश्रेष्ठ उत्पादको को बधाई देते हुए कहा कि सरकार पशुपालको के कल्याण व उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है पशुपालन के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के उददेष्य से ही राज्य पशुधन योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित प्रशासक यूसीडीएफ व अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश बोरा द्वारा नैनीताल जनपद में सर्वाधिक दुग्ध उर्पाजन करने वाली महिला सदस्यो को दुग्ध संघ प्रबन्ध कमेटी सदस्यों सहित बधाई देते हुए भविष्य में भी आंचल को इस तरह सहयोग की अपील करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी व दुग्ध विकास मंत्री सौरव बहुगुणा द्वारा निरन्तर प्रदान किये जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रबन्ध कमेटी सदस्य किशन सिह बिष्ट, कृष्ण कुमार शर्मा, पुष्पा देवी, दीपा देवी, खष्टी देवी, गोबिन्द सिह मेहता, हेमा देवी व ब्लाक प्रमुख धारी रानी, प्रभारी विपणन संजय भाकुनी, प्रभारी सुभाष बाबू, कुपाल सिह, हेमन्तपाल, शान्ति कपकोटी, लाकेश शर्मा, लाल सिह उपस्थित रहे ।

और पढ़े  ऋषिकेश: अचानक भरभराकर गिरा कॉम्प्लेक्स का छज्जा, बाल- बाल बचा नीचे स्कूटी पर बैठा युवक
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…