उत्तराखंड:- अब अयोध्या में 5200 वर्ग मीटर में बनेगा उत्तराखंड आवास, मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया भूखंड का क्षेत्रफल

Spread the love

उत्तराखंड:- अब अयोध्या में 5200 वर्ग मीटर में बनेगा उत्तराखंड आवास, मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया भूखंड का क्षेत्रफल

अयोध्या में राम मंदिर के पास अब 5200 वर्ग मीटर भूखंड पर उत्तराखंड आवास बनेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भूखंड का क्षेत्रफल बढ़ाने का अनुरोध किया था। उत्तरप्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने सचिव मुख्यमंत्री को क्षेत्रफल बढ़ाए जाने की स्वीकृति के संबंध पत्र भेजा है।

पहले उत्तरप्रदेश सरकार ने 4700 वर्ग मीटर भूखंड की अनुमति दी थी। लेकिन उत्तराखंड आवास के लिए राज्य सरकार और भूमि चाहती थी ताकि भविष्य की जरूरतों के हिसाब से भव्य भवन का निर्माण किया जा सके। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया था। सीएम के अनुरोध पर योगी सरकार ने अधिक क्षेत्रफल का भूखंड देने की अनुमति दे दी।

उत्तरप्रदेश आवास एवं विकास परिषद के पत्र के मुपताबिक, 5253.30 वर्ग मीटर भूखंड आवंटित कर दिया गया है। इसकी 33.24 लाख से अधिक लागत आने का अनुमान है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार जल्द भूखंड का पूरा भुगतान करके इस पर अपना कब्जा ले ली गई। इसके बाद उत्तराखंड आवास भवन बनाने के लिए डीपीआर तैयार होगी।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रपुर- 15 अगस्त को हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *