रुद्रपुर- 15 अगस्त को हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त

15 अगस्त को रुद्रपुर शहर में हथियारों के साथ रैली निकालकर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि रैली में शामिल कुछ युवक ब्लॉक रोड की ओर हथियार लेकर मौजूद हैं।

 

पुलिस टीम ने सखीवन स्टॉप सेंटर मोड़ के पास घेराबंदी कर करन साहनी (21) निवासी भूरारानी और गोविंदा गुप्ता (19) निवासी सुभाष कॉलोनी, हाल पालम ग्रीन को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के कब्जे से एक-एक गंडासा बरामद हुआ। सीओ विभव सैनी ने बताया कि दोनों रामपुर की ओर भागने की योजना बना रहे थे। मौके से तीन वाहन भी मिले, जिनमें से एक बाइक और स्कूटी छोड़कर अन्य युवक फरार हो गए। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में लंपी रोग की दस्तक, 21 सैंपल पॉजिटिव, 635 संदिग्ध मामले, अब तक एक बछड़े की हो चुकी मौत
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…