शाहजहांपुर:- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़ककर खुद पर लगाई आग, देखें वीडियो।

शाहजहांपुर:- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़ककर खुद पर लगाई आग, देखें वीडियो।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर आत्मदाह का प्रयास किया । आग लगाने के बाद जब वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अंदर भागने की कोशिश कर रहा था तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मशक्कत करने के बाद उस पर काबू पाया । इस दौरान आग लगने वाले व्यक्ति की कमर व पैर आग लगने से झुलस गए थे। पुलिस कर्मियों ने उस पर कंबल डालकर पहले उसको जमीन पर गिराया फिर उसके बाद उस पर काबू पाकर उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया । जहां उसका इलाज चल रहा है। । इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कुछ मिनट तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा ।
थाना काट के सेरेना गांव के रहने वाले 45 वर्षीय ताहिर अली मंगलवार को परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचते हैं । वह अपने साथ पेट्रोल लेकर आए थे । इसी दौरान ताहिर अली ने अचानक पेट्रोल डालकर खुद आग हवाले कर आत्म दाह का प्रयास किया । जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीणा मौजूद थे । पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने ताहिर अली को आग लगाकर पुलिस अधीक्षक कक्ष की ओर भागते हुए जब देखा तो उसको घेर कर उसे पर कंबल डालकर आग बुझाया। इस तरह ताहिर अली का आत्मदाह का प्रयास को पुलिस कर्मियों ने मशक्कत के बाद नाकाम कर दिया ।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आत्मदाह का प्रयास करने वाले ताहिर अली की पिकअप को
उमेश तिवारी नामक दबंग व्यक्ति ने छीन लिया है जिसको लेकर पीड़ित ने थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक न्याय की गुहार की । न्याय समय पर न मिल पाने से नाराज ताहिर अली ने आत्मदाह करने का प्रयास किया । बकौल पीड़ित उमेश तिवारी दबंग व्यक्ति ने पिक अप को छीन लिया है परिवार की रोटी रोजी का एकमात्र जरिया था । इसको लेकर थाना परिसर से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक कई बार चक्कर लगाए मगर न्याय नहीं मिल पाया । इसलिए जान देने की कोशिश की । । इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास करने वाले ताहिर अली 50% झुलस चुका है जिनका इलाज राजकीय चिकित्सालय में किया जा रहा है । उनकी हालत खतरे से बाहर है । घटना के संबंध में क्षेत्राधिकार सिटी को जांच सौंप गई है इस घटना में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।


वही इस घटना के संबंध में बहुजन समाज पार्टी के महानगर अध्यक्ष राशिद कुरैशी ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पीड़ित को समय पर न्या न मिल पाना बेहद दुखद है जिसको लेकर पीड़ित आवेश में आकर इस तरह के कदम उठाता है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई इस तरह की घटना से कार्यालय की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हुआ । पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसने के लिए दोनों गेट पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाकर तलाशी लेकर ही अंदर जाने की इजाजत अगर होती तो शायद इस तरह की घटना नहीं घटती ।

और पढ़े  UP- आरोपी कार से बजाते रहे दुस्साहस का डंका, वहशत का वीडियो वायरल, मौत हो गई और पुलिस बोली- हादसा हुआ
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…